ePaper

Mamata Banerjee : सब्जियों के दाम पर चलेगा ममता बनर्जी की पुलिस का डंडा, जब सीएम ने दी मछली खाने की सलाह..

Updated at : 09 Jul 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : सब्जियों के दाम पर चलेगा ममता बनर्जी की पुलिस का डंडा, जब सीएम ने दी मछली खाने की सलाह..

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ने जनता को दी सलाह कहा कि बिना डरे खाये तिलापिया मछली. इसके अलावा उन्होंने अधिक कीमत पर सब्जियों की बिक्री रोकने के लिए टास्क फोर्स को और अधिक सक्रिय रहने का निर्देश दिया. जब तक कीमतों में गिरावट जारी रहेगी, टास्क फोर्स के सदस्य नियमित रूप से बाजार की निगरानी करेंगे.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सब्जियों के बढ़ते दाम को लेकर काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. ममता बनर्जी ने कहा है कि 10 दिन के अंदर सब्जियों के दाम कम हो जाना चाहिए. इसके लिये उन्होंने पुलिस-प्रशासन को गुरुवार से बाजार में जाकर निगरानी करने का आदेश दिया है. उन्होंने टास्क फोर्स को हर सप्ताह बैठक करने का भी निर्देश दिया. मंगलवार की बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि बड़ाबाजार में चावल और दाल की थोक और खुदरा कीमतें नियंत्रण में हैं या नहीं इसकी एक रिपोर्ट जल्द बनाई जायें.

ममता बनर्जी ने दिया दिशा-निर्देश, कैसे कम करें दाम

  • मुख्यमंत्री के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में अतिरिक्त आलू का जमा न किया जाए.
  • नासिक के बजाय राज्य में किसानों से प्याज खरीदा जाना चाहिए. राज्य की जरूरतों को पूरा किये बिना सब्जियां विदेश नहीं भेजी जा सकतीं है.
  • इसके अलावा उन्होंने अधिक कीमत पर सब्जियों की बिक्री रोकने के लिए टास्क फोर्स को और अधिक सक्रिय रहने का निर्देश दिया. जब तक कीमतों में गिरावट जारी रहेगी, टास्क फोर्स के सदस्य नियमित रूप से बाजार की निगरानी करेंगे.
  • पुलिस भी नजर रखेगी. साथ ही उन्हें नियमित बैठकों में भी बैठना होगा. इसमें मुख्य सचिव, राज्य पुलिस डीजी होंगे. हर सप्ताह मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी जाए.

बिना डरे खाएं तिलापिया मछली : सीएम

मुख्यमंत्री ने जनता को दी सलाह कहा कि बिना डरे खाये तिलापिया मछली. मंगलवार की बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य इस साल अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सवाल उठाया कि क्या मछली के मामले में भी ऐसा ही होगा. ममता बनर्जी ने पूछा तिलापिया मछली खाने से सच में कोई बीमारी हो सकती है या शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है या नहीं. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला. तब ममता बनर्जी ने तिलापिया मछली खाने का सुझाव दिया. ‘जल भोरो, जल धरो’ परियोजना के तहत कटे तालाबों में तिलापिया मछली छोड़ने का भी निर्दश दिया.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola