ePaper

बर्दवान में भाजपा के बूथ एजेंट की दुकान में लूटपाट

Updated at : 08 Jun 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान में भाजपा के बूथ एजेंट की दुकान में लूटपाट

निवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के बर्दवान मीठा पुकुर इलाके में भाजपा के बूथ एजेंट रहे कार्यकर्ता की दुकान में मुंह पर कपड़ा बांध कर आये बदमाशों ने लूटपाट की. शुक्रवार रात हुई यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है. शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने खंगाली है. वीडियो फुटेज में चेहरे पर कपड़ा बांधे लुटेरे लूटपाट करते हुए दिखे हैं. इसके सहारे पुलिस मामले की तहकीकात में लग गयी है. मालूम रहे कि भाजपा कार्यकर्ता विश्वनाथ मोदक बीते लोकसभा चुनाव में बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के बूथ एजेंट के रूप में बैठे थे. कहा जा रहा है कि भाजपा के बूथ एजेंट के रूप में विश्वनाथ की सक्रियता सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोगों को नागवार लगी. उसके बाद शुक्रवार देर रात विश्वनाथ मोदक की दुकान में लूटपाट की गयी.

दुकान का शोकेस तोड़ दिया गया और सारे सामान बाहर रास्ते पर फेंक दिये गये. सिगरेट व कई अन्य सामान लूट लिये गये. घटना की शिकायत पीड़ित ने थाने में की है. इस संबंध में भाजपा के बर्दवान सदर अध्यक्ष अभिजीत ता ने कहा कि आम चुनाव के बाद हिंसा की ताजा घटना मीठा पुकुर इलाके में हुई है. हमारे सक्रिय कार्यकर्ता की दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट की गयी. मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola