हालीशहर से हथियार व कारतूस के साथ युवक किया गया अरेस्ट

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 17 Oct 2025 1:34 AM

विज्ञापन

हालीशहर थाना क्षेत्र के दक्षिण प्रसाद नगर में छापेमारी कर शुभेंदु मित्रा उर्फ दीपू (31) नामक एक युवक को हथियार व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन

बैरकपुर. खड़दह थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हालीशहर थाना क्षेत्र के दक्षिण प्रसाद नगर में छापेमारी कर शुभेंदु मित्रा उर्फ दीपू (31) नामक एक युवक को हथियार व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच राउंड कारतूस बरामद किये गये. पुलिस के मुताबिक, पहले जीत सिकदर उर्फ बबिन नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने शमीम हुसैन उर्फ गिल नामक एक अन्य अपराधी को दबोचा. जीत के बयान के आधार पर खड़दह थाने की पुलिस ने हालीशहर में छापेमारी कर शुभेंदु मित्रा को एक रिवॉल्वर और एक मैगजीन और पांच राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola