ePaper

कांकीनाड़ा : गंगा में नहाने गया युवक डूबा तलाश में जुटे गोताखोर

Updated at : 31 Mar 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
कांकीनाड़ा : गंगा में नहाने गया युवक डूबा तलाश में जुटे गोताखोर

भाटपाड़ा थाना अंतर्गत कांकीनाड़ा स्थित गंगा घाट पर नहाने गया एक युवक रविवार को डूब गया. उसका नाम विश्व प्रताप दास (19) है

विज्ञापन

भाटपाड़ा. भाटपाड़ा थाना अंतर्गत कांकीनाड़ा स्थित गंगा घाट पर नहाने गया एक युवक रविवार को डूब गया. उसका नाम विश्व प्रताप दास (19) है. समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है. वह भाटपाड़ा के 14 नंबर वार्ड का निवासी है. सूचना पाकर मौके पर भाटपाड़ा थाने की पुलिस और डीएमजी की टीम पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू की. विश्व प्रताप के परिजनों का कहना है कि वह उच्च माध्यमिक पास करने के बाद से ही सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा है. रोजाना सुबह दौड़ का अभ्यास कर घर लौटता था. रोजाना की तरह ही रविवार को भी घर से निकला था. परिजनों ने काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर फोन किया, तो पता चला कि दोस्तों के साथ कांकीनाड़ा गंगा घाट पर नहा रहा है. थोड़ी देर बाद जब घरवाले पहुंचे तो देखा कि विश्वप्रताप लापता है. उसके कपड़े घाट पर पड़े थे. पता चला कि वह नहाते समय डूब गया. पुलिस और डीएमजी की टीम उसे तलाश रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola