गृह प्रवेश के एक सप्ताह बाद ही युवक घर के पास तालाब में डूबा
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 15 Oct 2025 1:18 AM
नदिया जिले के कृष्णानगर के कालीनगर में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आयी है.
नदिया के कृष्णानगर में नये घर के सामने फूल विसर्जित करते समय हुई दर्दनाक घटना
प्रतिनिधि,कल्याणी
नदिया जिले के कृष्णानगर के कालीनगर में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आयी है. यहां 21 वर्षीय एक युवक अपने नये घर के सामने स्थित तालाब में डूब गया. मृत युवक का नाम अरित्र साहा है. यह दुर्घटना तब हुई जब उसके घर में गृह प्रवेश समारोह हुए अभी मात्र सात दिन ही हुए थे. यह हृदय विदारक घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई. नए घर के ठीक सामने एक तालाब है. अरित्र पूजा के फूल विसर्जित करने के लिए वहां गया था. ऐसा माना जा रहा है कि फूल विसर्जित करते समय अरित्र का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गया.
शुरुआत में किसी को यह समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है, क्योंकि अरित्र का कुछ पता नहीं चल सका. काफी देर तक जब वह नहीं मिला, तो उसकी तलाश शुरू की गयी. परिवार को बहुत देर तक कोई सुराग नहीं मिला. फिर दोपहर के आसपास, एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसने अरित्र को तालाब की ओर जाते देखा था. यह सुनकर परिवार तालाब के पास गया और देखा कि पूजा के फूल तालाब में पड़े थे. इसके बाद कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर आकर गोताखोर को तालाब में उतारा. काफी तलाश के बाद अरित्र साहा का शव तालाब से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










