ePaper

ममता ने दुष्कर्म पीड़िता को किया शर्मसार : भाजपा

Updated at : 13 Oct 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
ममता ने दुष्कर्म पीड़िता को किया शर्मसार : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मेडिकल छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद छात्राओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह देने के लिए सोमवार को हमला बोला. भाजपा ने उन पर पीड़िता को शर्मसार करने का आरोप लगाया और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की.

विज्ञापन

कोलकाता /नयी दिल्ली.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मेडिकल छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद छात्राओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह देने के लिए सोमवार को हमला बोला. भाजपा ने उन पर पीड़िता को शर्मसार करने का आरोप लगाया और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की. हालांकि, विपक्षी दलों की आलोचना के बीच ममता बनर्जी ने बाद में दावा किया कि उनकी टिप्पणियों को गलत संदर्भ में पेश किया गया.मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं, लेकिन जब एक महिला मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी असंवेदनशील तरीके से पीड़िता को शर्मसार करने और बलात्कार पीड़िता को ही दोषी ठहराने में लिप्त होती हैं, तो यह पूरे समाज के लिए दर्दनाक और शर्मनाक हो जाता है. सुश्री स्वराज ने नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, आप (ममता बनर्जी) मां, माटी और मानुष का नारा बुलंद करती हैं. आपकी असंवेदनशीलता, कुशासन और रूढ़िवादी मानसिकता के कारण मां शर्मिंदा है, माटी खून से लथपथ है और मानुष बदहाल है.”” भाजपा नेता ने ममता बनर्जी से इस घटना को जायज ठहराना बंद करने को कहा. उन्होंने मांग की कि “पीड़िता को न्याय दिलाएं. ” भाजपा ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, जब ममता बनर्जी ने बलात्कार को जायज ठहराने की कोशिश की है. राज्य में पिछले दिनों हुई बलात्कार की घटनाओं के बाद ममता बनर्जी द्वारा की गयी टिप्पणी का हवाला देते हुए बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस “रूढ़िवादी सोच” का पर्याय बन गयी है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सीएम के बयान की निंदा की : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ””युवतियों को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए”” बयान पर जुबानी हमला बोला. शेखावत ने कहा कि बंगाल में अराजकता का माहौल है. वहां तृणमूल के गुंडे खुलेआम एक जनप्रतिनिधि को पीट रहे हैं और इस तरह के दृश्य को पूरे देश ने देखा. उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की घटनाएं आम हो चुकी हैं. श्री शेखावत ने आगे कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह से ममता बनर्जी ने बयान दिया है, वह कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. आने वाले समय में बंगाल की माता-बहनें इसका जवाब वोट की ताकत से देंगी.

सीएम के खिलाफ सड़कों पर उतरें महिलाएं : शंकर

बैरकपुर. सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. सोमवार को वह उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र के हालीशहर नगरपालिका के दो नंबर वार्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करने पहुंचे थे. बैठक के पश्चात मीडिया से रूबरू होते समय श्री घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. बंगाल की महिलाओं को एकजुट होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री मिथ्यावादी हैं. दुर्गापुर की घटना को लेकर गलत स्टेटमेंट दी हैं. वह बोली हैं कि रात 12.30 बजे वह युवती छात्रावास से निकली, जबकि सीसीटीवी में दिखा है कि साढ़े आठ बजे के करीब वह छात्रावास से निकली थी. इससे पता चलता है कि यह मिथ्यावादी मुख्यमंत्री हैं. सिस्टम कोलैप्स होने पर ही इस तरह की घटनाएं होती हैं. उन्होंने कहा कि इसी राज्य में आरजी कर की घटना हुई है. क्या मुख्यमंत्री के परिवार की महिलाएं सुरक्षित हैं? उनके घर की महिलाओं को भी सुरक्षा के मुद्दे पर सड़कों पर उतरना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola