नर्सिंग कोर्स ट्रेनिंग सेंटर में महिला का फंदे से लटकता मिला शव

Updated at : 26 Feb 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
नर्सिंग कोर्स ट्रेनिंग सेंटर में महिला का फंदे से लटकता मिला शव

मृतका का नाम मरियम खातून (26) था.

विज्ञापन

बशीरहाट. बशीरहाट थाना के दंडीर हाट बाजार से सटे इलाके में सोमवार रात एक गैर सरकारी नर्सिंग कोर्स ट्रेनिंग सेंटर से एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. मृतका का नाम मरियम खातून (26) था. वह देगंगा थाना क्षेत्र के जाजपुर की निवासी थी. महिला बेराचापा में एक निजी बैंक में काम करती थी. बताया जा रहा है कि महिला नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के ही एक कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में थी. सोमवार शाम सेंटर का दरवाजा बाहर से बंद था. स्थानीय लोगों को शक होने पर बशीरहाट थाने को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर से महिला का शव फंदे से लटकता पाया. पुलिस जांच में पता चला कि सेंटर के उक्त कर्मचारी का नाम आसाउद्दीन मोल्ला है, जिससे महिला का प्रेम संबंध था. इसी संबंध के चलते महिला की हत्या कर दी गयी और सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया. बशीरहाट थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola