महिला पर अपनी बेटी को जिंदा दफनाने का आरोप

एक महिला पर अपनी नवजात बेटी को जिंदा दफनाने का आरोप लगा है
कोलकाता. एक महिला पर अपनी नवजात बेटी को जिंदा दफनाने का आरोप लगा है. यह घटना दक्षिण 24 परगना के मंदिरबाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर धोपाहाट इलाके की है. सूत्रों के अनुसार, गत शुक्रवार की रात को चांदपुर धोपाहाट इलाके की रहने वाली एक महिला ने कन्या संतान को जन्म दिया था. स्थानीय लोगों ने एक महिला को संदिग्ध हालत में मैदान के पास देखा. संदेह होने पर उन्होंने घटना की सूचना मंदिरबाजार थाने में दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मिट्टी को खोदकर पुलिस ने नवजात शिशु को बाहर निकाला और उसे नैयारहाट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिशु के मृत होने की पुष्टि की. महिला की पहले से तीन कन्या व दो पुत्र संतानें हैं. घटना के बाद कन्या संतान को जन्म देने वाली महिला की शारीरिक हालत ठीक नहीं है. वह फिलहाल नैयारहाट अस्पताल में ही चिकित्साधीन हैं. पुलिस मामले की हर पहलुओं का पता लगाने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




