ePaper

मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के स्थायी कैंप के लिए केंद्र से करेंगे संपर्क : सुकांत

Updated at : 22 Apr 2025 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के स्थायी कैंप के लिए केंद्र से करेंगे संपर्क : सुकांत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित शमशेरगंज का दौरा किया.

विज्ञापन

हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने को लेकर सीएम की निंदा

संवाददाता, कोलकाता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित शमशेरगंज का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र में एक स्थायी बीएसएफ शिविर के लिए केंद्र से संपर्क किया जायेगा. उन्होंने कहा : गृह मंत्रालय इस पर गौर करेगा. यहां के लोगों को वास्तविक सुरक्षा की जरूरत है, न कि खोखले आश्वासनों की. वहीं, मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा : 10 दिन हो गये हैं, फिर भी मुख्यमंत्री नहीं आयीं हैं. अगर पीड़ित हिंदू समुदाय के नहीं होते, तब भी क्या उनका रवैया ऐसा ही होता? उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति सच्चा सम्मान सभी धर्मों का सम्मान करने में निहित है. काोलप्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित शमशेरगंज का दौरा किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 30 अप्रैल को दीघा में एक सजावटी ढांचे का अनावरण करने जा रही हैं और यहां एक असली मंदिर खंडहर बन गया है और वह चुप हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कैसे उनकी दुकानें जला दी गयीं और घर मलबे में तब्दील हो गये. प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन देते हुए श्री मजूमदार ने भीड़ से कहा : डर को अपने ऊपर हावी न होने दें. डर केवल उन लोगों के हाथ मजबूत करता है, जो आपको चुप कराना चाहते हैं. उन्होंने कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में भी चिंता व्यक्त की और दावा किया कि स्थानीय पुलिस ने जनता का विश्वास खो दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासक राज्य नेतृत्व के दबाव में काम कर रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद और मालदा में जिला अधिकारियों को विस्थापित परिवारों को उनके जले हुए घरों में वापस भेजने का निर्देश दिया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मुख्यमंत्री इमामों से मिलती हैं, तो वह मुस्लिमों से जमीन छीने जाने की बात करती हैं, लेकिन मुर्शिदाबाद में, किसको बेदखल किया गया है? ममता बनर्जी के नेतृत्व को ‘पूरी तरह से विफल’ बताते हुए डॉ मजूमदार ने कहा : पूरे बंगाल में लोगों में शर्मिंदगी की भावना बढ़ रही है. वह यहां आकर लोगों का कुछ विश्वास बहाल कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने हिंसा के दौरान जाफराबाद में मारे गये हरगोबिंद दास और चंदन दास के शोक संतप्त परिवारों से भी उन्होंने मुलाकात की. हत्याओं की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण से जांच कराने की मांग करते हुए श्री मजूमदार ने कहा कि परिवारों को स्वतंत्र, निष्पक्ष जांच के जरिये न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांगों के साथ खड़े हैं. कुछ लोग एनआअए जांच के लिए अदालत गये हैं. अब हमारी सारी निगाहें अदालत पर टिकी हैं. अगर हाइकोर्ट एनआअए जांच की अनुमति देता है, तो सरकार भी ऐसा ही करेगी.नागरिक समाज के एक वर्ग पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने पूछा : वे बुद्धिजीवी कहां हैं, जो राष्ट्रीय टेलीविजन पर इतने खुलकर बोलते हैं. अब यह चुप्पी क्यों है? कई शोक संतप्त परिवारों ने इलाके में बीएसएफ की मौजूदगी की मांग दोहरायी. एक महिला ने कहा : हमें पुलिस कैंप नहीं चाहिए, हमें बीएसएफ की जरूरत है. केवल वे ही हमारी रक्षा कर सकते हैं. इस दौरान कुछ अन्य महिलाएं वहां खड़ी रो रहीं थीं.

श्री मजूमदार ने प्रभावित घरों में बच्चों के साथ समय बिताया और उनके रुला देने वाले अनुभव सुने. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा : इन मासूम बच्चों ने ऐसा क्या गलत किया था कि उन्हें यह सब झेलना पड़ा?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola