प्रेम विवाह के 11 साल बाद पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
प्रेम विवाह के 11 साल बाद पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट

बागदा थाना क्षेत्र के करंग इलाके में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है. मृतक का नाम हसीना मंडल (31) बताया गया है.

विज्ञापन

बनगांव. बागदा थाना क्षेत्र के करंग इलाके में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है. मृतक का नाम हसीना मंडल (31) बताया गया है. गिरफ्तार पति का नाम गनी खान मंडल है. गनी और हसीना के बीच लंबे समय तक प्रेम चला. फिर दोनों ने प्रेम विवाह किया. शादी के 11 साल बाद पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. शनिवार को हसीना का शव बरामद किया गया. हसीना के परिवार ने गनी के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार, हसीना और गनी की शादी लगभग 11 साल पहले हुई थी. गनी शादी के बाद पत्नी को लेकर बागदा के करंग में रह रहा था. बताया जाता है कि उन दोनों की शादी को उनके परिवार के सदस्य स्वीकार नहीं कर रहे थे, लेकिन बाद में मामला सुलझा. परिजनों का कहना है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया, लेकिन परिवार में कोई खुशी नहीं थी.

ॉॉॉॉआरोप है कि गनी हसीना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. परिजनों का आरोप है कि गनी ने ही हसीना की हत्या की है. बागदा थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola