ePaper

पति को वीडियो कॉल कर पत्नी ने की आत्महत्या डेढ़ माह पूर्व हुई थी शादी

Updated at : 31 Mar 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
पति को वीडियो कॉल कर पत्नी ने की आत्महत्या डेढ़ माह पूर्व हुई थी शादी

मृतका का नाम पूजा सिंह (18) है. डेढ़ माह पहले ही पूजा की शादी पाठकपाड़ा निवासी आइटी कर्मचारी मुकेश सिंह से हुई थी.

विज्ञापन

कोलकाता. पर्णश्री थाना अंतर्गत पाठकपाड़ा इलाके में एक नवविवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. उसने अपने पति को वीडियो कॉल कर खुदकुशी कर ली. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका का नाम पूजा सिंह (18) है. डेढ़ माह पहले ही पूजा की शादी पाठकपाड़ा निवासी आइटी कर्मचारी मुकेश सिंह से हुई थी. शनिवार रात मुकेश घर पर नहीं था. पूजा ने पति को वीडियो कॉल कर आत्मघाती कदम उठाया. मुकेश का दावा है कि दोनों ने कुछ देर तक बातचीत की. अचानक उसने कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है. वह कुछ समझ पाता, उससे पहले पूजा ने फोन काट दिया. घर लौटने पर पत्नी अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली. घटना की सूचना तुरंत पर्णश्री थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. मामले में मृतका के माता-पिता और उसकी ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola