पश्चिम बंगाल : पूजा के पहले बढ़ी सब्जियों की कीमत, मुख्य सचिव ने बुलायी उच्च स्तरीय बैठक

पश्चिम बंगाल : राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी व टास्क फोर्स के सदस्य शामिल होंगे. इसके अलावा उक्त बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
पश्चिम बंगाल : पूजा के ठीक पहले सब्जियों व अन्य खाद्य उत्पादों की कीमत में अचानक बढ़ गयी है. इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता जाहिर की है. पूजा के पहले महंगाई को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को बैठक करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.
बैठक में जिलाधिकारी व टास्क फोर्स के सदस्य होंगे शामिल
राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी व टास्क फोर्स के सदस्य शामिल होंगे. इसके अलावा उक्त बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के अंदर पूरे राज्य भर में सब्जियों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है. मिर्च की कीमत 200 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गयी है.
Also Read : Kolkata Doctor Murder : आरजी कर कांड में सीबीआई ने अभिजीत मंडल व संदीप घोष से फिर की पूछताछ
पूजा के दौरान बढ़ी सब्जियों की कीमत
वहीं, प्याज 60 रुपये किलो तो बैगन 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है.पूजा के दौरान सब्जियों की कीमत सामान्य रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने यह बैठक बुलायी है. गौरतलब है कि इससे पहले बैठक में मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स के सदस्यों को बाजारों का दौरा करने का निर्देश दिया था. लेकिन फिर भी सब्जियों की कीमत कम नहीं हुई है.
Also Read : Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी महालया से पहले ही करेंगी पूजा पंडालों का उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




