ePaper

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर कांड में सीबीआई ने अभिजीत मंडल व संदीप घोष से फिर की पूछताछ

Updated at : 02 Oct 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : आरजी कर कांड में सीबीआई ने अभिजीत मंडल व संदीप घोष से फिर की पूछताछ

Kolkata Doctor Murder : बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मंडल और घोष की गतिविधियों को लेकर सीबीआइ के अधिकारी और तथ्य जानना चाहते हैं. उनके दिये बयान में पहले ही विसंगतियां मिलने के आरोप लग चुके हैं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने एक बार फिर गिरफ्तार टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से प्रेंसीडेंसी संशोधनागार में पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, जांच में मिले कुछ नये तथ्यों को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी संशोधनागार पहुंचे, जहां एक कमरे में आरोपियों से पूछताछ की गयी.

सीबीआई ने अभिजीत मंडल व संदीप घोष से फिर की पूछताछ

पूछताछ को लेकर संशोधनगार प्रबंधन की ओर से सीबीआई को यथासंभव व्यवस्था करायी गयी थी. दोनों ही आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मंडल और घोष की गतिविधियों को लेकर सीबीआइ के अधिकारी और तथ्य जानना चाहते हैं. उनके दिये बयान में पहले ही विसंगतियां मिलने के आरोप लग चुके हैं. आरजी कर मामले को लेकर सीबीआई के पास मिले कुछ डिजिटल तथ्यों की जांच के तहत दोनों आरोपियों से पूछताछ की गयी.

Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ पीड़ितों से फोन पर की बात, बांधों का मरम्मत का दिया आश्वासन

टाला थाने में ही मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों से की गयी छेड़छाड़

हालांकि, जांच के बाबत सीबीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. इसके पहले गत मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपियों से जेल में पूछताछ की थी. सीबीआइ की ओर से अदालत में पहले ही आशंका जतायी जा चुकी है कि टाला थाने में ही मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों से छेड़छाड़ की गयी. केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से घटना के बाद सबूतों से छेड़छाड़, क्राइम स्पॉट से सबूत मिटाने व पुलिस की जांच प्रक्रिया देर से शुरू किये जाने का भी आरोप लगाया गया है. आरोप है कि घोष व मंडल ने घटना को कमतर करके दिखाने और इस जघन्य अपराध को छिपाने की कोशिश की.

West Bengal : बशीरहाट के तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola