LIVE: बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Published by :Ashish Jha
Published at :09 May 2026 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
LIVE: बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Suvendu Adhikari Oath

Suvendu Adhikari Oath LIVE:कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ ...

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Oath LIVE: शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए सीएम

पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी. शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला में सीएम पद की शपथ ली. इसके बाद वह मंच पर मौजूद अतिथियों से मिले. शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद. शुभेंदु अधिकारी के साथ यह पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टोटो, निशिथ घोष. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: दूसरे नंबर पर दिलीप घोष ने ली शपथ ली

दूसरे नंबर पर दिलीप घोष ने शपथ ली. दिलीप घोष बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रह चुके हैं. वह बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. बीजेपी की महिला नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी शपथ ली. वह दो बार से लगातार जीत रही हैं. बनगांव से जीते अशोक कीर्तनिया भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. पेशे से शिक्षक क्षुदिराम टुडू बीजेपी के आदिवासी चेहरा हैं. वह सरकारी स्कूल में टीचर रहे और पहली बार ही रानीबांध से चुनाव जीते हैं. उन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली. नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रह चुके निशिथ प्रमाणिक ने भी शुभेंदु सरकार के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. वह शनिवार को शपथ लेने वाले आखिरी मंत्री रहे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: शपथ समारोह शुरू

शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है.

मंच पर बैठे नेतागण.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंच चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पीएम मोदी और शुभेंदु ने टैगोर को पुष्प अर्पित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पीएम मोदी ने मंच पर बंगाल के सबसे पुराने कार्यकर्ता के छुए पैर

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया. 1952 में, भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में मौजूद माखनलाल सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया था. 98 वर्ष की आयु में भी माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं.

कार्यकर्ताओं में उत्साह.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो

ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है. पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड मैदान पहुंचे पीएम

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: चार और विधायक ले सकते हैं शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के साथ चार और विधायक शपथ ले सकते हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: बड़ी संख्या में लोग पहुंचे ब्रिगेड ग्राउंड

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे. उम्मीद जताई गई है कि 50 हजार लोग इसमें शामिल हो सकते हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: आंध्रप्रदेश के सीएम और एकनाथ शिंदे पहुंच कोलकाता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल में नव निर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोलकाता पहुंचे. साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कोलकाता पहुंचे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बन रही है. जनता बहुत खुश है. जनता बदलाव चाहती थी… भाजपा की दोहरी इंजन वाली सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: भीड़ बढ़ती जा रही है

ऐसा लग रहा है जैसे नई सुबह हो, समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है. उत्तर बंगाल से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक आए हैं. यह सबके लिए एक नई सुबह जैसा है. भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन, रोजगार के अवसर, ये वो बातें हैं जो लोगों के बीच गूंज रही हैं. गंगासागर से कई लोग हाथों में शंख लिए आते नजर आए. भाजपा ने सियालदह स्टेशन पर भी एक शिविर लगाया है. माइक का इस्तेमाल हो रहा है, रवींद्र संगीत बजाया जा रहा है. आरामबाग और गोघाट से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिगेड की ओर रवाना हो गए हैं. भाजपा नेता और कार्यकर्ता नारे लगाते हुए गोघाट और आरामबाग से ट्रेन से ब्रिगेड के लिए निकल पड़े हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं. पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन को लेकर पार्टी इसे बड़े सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है. समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: गुजरात के सीएम पहुंचे कोलकाता

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: यूपी के सीएम योगी पहुंचे कोलकाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: अमित शाह और नितिन नवीन शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हो गए हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: रक्षा मंत्री और जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह के लिए हुए रवाना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हो गए हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: ईस्ट वेस्ट मेट्रो में भारी भीड़

शपथ ग्रहण समारोह तक जाने के लिए ईस्ट वेस्ट मेट्रो में भारी भीड़. नमी भाजपा सरकार को लेकर मेट्रो यात्रियों का उत्साह.

शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जन सैलाव

Suvendu Adhikari Oath LIVE: घर से निकले शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शुभेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना हुए. शुभेंदु भगवा रंग के कुर्ते में नजर आएं, आज बाद में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. भावी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए घर के बाहर एक काफिला तैयार किया गया है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड को कड़ी सुरक्षा में घेर लिया गया है. चंदर हाट की स्थापना की जा रही है. 20 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में BJP कार्यकर्ताओं की याद में बना स्मारक

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में एक स्मारक बनाया गया है. समारोह स्थल पर स्थापित इस स्मारक को श्रद्धांजलि और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: बंगाल के लिए ऐतिहासिक सुबह, PM मोदी के स्वागत में बोले अधिकारी

Suvendu Adhikari Oath LIVE: शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक सुबह बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में स्वागत किया. अधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हो रहा है और यह पार्टी के संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने वाला क्षण है. उन्होंने इसे दशकों के कुशासन के अंत और विकास, शांति तथा समृद्धि के डबल इंजन युग की शुरुआत बताया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: उत्तराखंड-मेघालय के सीएम पहुंचे कोलकाता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE:बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे कोलकाता

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा.

Suvendu Adhikari Oath LIVE:कोलकाता पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचीं. कोलकाता पहुंचने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल और यहां की महिलाओं के लिए बेहद खुश हैं, जिन्होंने पिछले 15 वर्षों में अत्याचार झेले. उन्होंने कहा कि आज बंगाल के लिए नया दिन है, जहां विकास और विश्वास की राजनीति देखने को मिलेगी.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: शुभेंदु ने रवीन्द्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को बंगाली साहित्य और संस्कृति के आकाश का शाश्वत सितारा बताया. सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट में अधिकारी ने कहा कि गुरुदेव की अमर रचनाएं, मानवतावादी विचारधारा और देशभक्ति ने पीढ़ियों को मार्गदर्शन दिया है. उन्होंने टैगोर की प्रसिद्ध पंक्ति जहां मन भय से मुक्त हो और सिर ऊंचा रहे का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव सभ्यता को इसी महान संदेश से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए. अधिकारी ने कहा कि विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-ऋषि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बंगाल की सांस्कृतिक पहचान का स्थायी प्रतीक हैं और उनकी विरासत हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित 206 भाजपा विधायकों की शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में शुभेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. आज शपथ ग्रहण समारोह में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. यह समारोह ब्रिगेड मैदान में आयोजित होगा. शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए बंगाल भाजपा में जबरदस्त उत्साह है. अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को नए सफर की मंगलकामना की. शुभेंदु अधिकारी शनिवार को बंगाल के नौवें और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: श्यामा प्रसाद के घर जायेंगे शुभेंदु

शपथ ग्रहण समारोह आज ब्रिगेड में होगा. शुभेंदु अधिकारी विधानसभा के सभी कार्यक्रम आज रद्द कर दिए गए हैं. वे बुधवार को विधानसभा में आएंगे. उस दिन विधायक शपथ लेंगे. आज खबर है कि वे जोरासांको, कालीघाट मंदिर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर जाएंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज कोलकाता रवाना हो गए. पश्चिम बंगाल में आज भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कोलकाता में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: खास मेहमानों को न्योता

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा. इस भव्य आयोजन में उद्योग जगत से संजय बुधिया और सज्जन भजंका जैसे बड़े नाम शामिल होंगे, तो वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र से प्रख्यात अभिनेत्री ममता शंकर और टॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियां अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगी. इतना ही नहीं, समारोह की गरिमा को बढ़ाने के लिए न्यायपालिका से जुड़े कई वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन राजनीति, व्यापार और कला का एक अनूठा संगम बनने जा रहा है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: बंगाल में अब डबल इंजन की सरकार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कोलकाता में कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. इसलिए यहां के लोग विकास चाहते हैं. उन्होंने विकास को प्राथमिकता दी है… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया और उन्होंने चुनावों के दौरान होने वाली धांधली और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को पूरी तरह से रोक दिया, जिसके बाद लोगों ने बिना किसी डर के मतदान किया. अब यहां ‘डबल-इंजन’ की सरकार चलेगी और विकास होगा. यहां के युवाओं को रोज़गार मिलेगा और कानून-व्यवस्था मज़बूत होगी. मैं शुभेंदु अधिकारी को बधाई देता हूं, जो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: 40 साल की काली रात के बाद बंगाल में हुआ सूर्योदय

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 40 साल की काली रात के बाद पश्चिम बंगाल में एक नया सवेरा आया है पश्चिम बंगाल को बहुत पीएम मोदी और भाजपा के प्रति बहुत विश्वास है और शुभेंदु अधिकारी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया और उन्होंने राज्यपाल के सामने अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया है. मैं नेता चुने जाने पर उनको बधाई देता है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: पुरुलिया छऊ नर्तकों की खास प्रस्तुति

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य की लोक संस्कृति की भी खास झलक देखने को मिलेगी. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पुरुलिया छऊ नर्तक अपनी प्रस्तुति देंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य को शामिल कर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है. पुरुलिया छऊ नृत्य अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा, मुखौटों और ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: 55 वर्षों के बाद पूर्वी मेदिनीपुर का बेटा बन रहा सीएम

55 वर्षों के बाद पूर्वी मेदिनीपुर का एक और पुत्र मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा के बाद, पूरे जिले में उत्साह का माहौल छा गया. शुभेंदु शनिवार को ब्रिगेड मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे. पूर्वी मेदिनीपुर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे इंतजाम किए गए हैं ताकि जिले के पुत्र का ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह सभी लोग देख सकें. विशाल स्क्रीन लगाई जा रही हैं.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: भावुक हुए शुभेंदु अधिकारी के पिता

बेटे के मुख्यमंत्री बनने की सूचना पाकर वरिष्ठ नेता और शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी भावुक हो गए. अपने बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा-यह हमारे लिए बहुत गर्व का दिन है. राज्य लंबे समय से चले आ रहे कुशासन से मुक्त हो गया है. मुझे उम्मीद है कि शुभेंदु आने वाले दिनों में बंगाल के विकास के लिए हर स्तर पर काम करेंगे.

Suvendu Adhikari Oath LIVE:कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावुक पल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा- मुझ जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावुक पल है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राज्य में हमारी सरकार बन रही है. जब लोग हमसे पूछते थे कि हम बंगाल में चुनाव क्यों नहीं जीत पा रहे हैं, तो हमें बहुत दुख होता था. शुभेंदु अधिकारी को बधाई. बंगाल में यह एक सुखद और नई शुरुआत है.

Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में निगरानी के लिए ड्रोन

सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ब्रिगेड ग्राउंड को कुल 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. प्रत्येक सेक्टर को मिलाकर एक ब्लॉक बनाया गया है. प्रत्येक ब्लॉक की सुरक्षा का जिम्मा एक आईपीएस अधिकारी के पास होगा. समग्र सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं कोलकाता पुलिस आयुक्त द्वारा की जाएगी. प्रशासन ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहता. शपथ ग्रहण समारोह और विजय रैली के लिए पूरे मैदान परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कोलकाता पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. पूरे परिसर की ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

पीएम मोदी के लिए बना आराम गृह

Suvendu Adhikari Oath LIVE: 40 विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे

मंच के सामने के ब्लॉक मुख्य रूप से विशेष अतिथियों के लिए आरक्षित हैं. इस कार्यक्रम में लगभग 40 विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों और ब्रिगेड के बाहर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा, मैदान के चारों ओर स्थित बहुमंजिला इमारतों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी जांच की जाएगी. चाहे आमंत्रित अतिथि हों या आम दर्शक, सभी के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य है. पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी छाते, बैग या पानी की बोतलें लेकर मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि कोई व्यक्ति ऐसी वस्तुएं लाता है, तो उसे गेट से वापस भेज दिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Oath LIVE:ममता को दी करारी शिकस्त, मिला ईनाम

शुभेंदु अधिकारी की इस ताजपोशी के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका ममता बनर्जी को उनके ही घर में मात देना रहा. 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराने के बाद, इस बार शुभेंदु ने भवानीपुर में उन्हें 15 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. बंगाल के इतिहास में यह दुर्लभ उदाहरण है जब नेता प्रतिपक्ष ने सीधे मुख्यमंत्री को चुनाव में पटखनी दी हो. भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो जमीन पर संघर्ष करेगा और दिग्गज प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देगा, कमान उसी के हाथ में होगी.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी का घर ‘शांतिकुंज’ छावनी में तब्दील, तीन करीबी की भी बढ़ी सुरक्षा

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola