WB News: लोकसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में हिंसा, आगजनी, पथराव, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

नंदीग्राम में हिंसा के दौरान घरों और दुकानों में लगा दी गई आग. फोटो : प्रभात खबर
WB News: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में जमकर हिंसा हुई. लोगों ने सड़क रोककर विरोध प्रदर्शन किया घरों-दुकानों में आग लगा दी गई. चुनाव आयोग ने इस पर रिपोर्ट मांगी है.
Table of Contents
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार खत्म होने से पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ. गुस्साये लोगों ने जगह-जगह सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानों और घरों में आगजनी की गई. हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में हुई इस हिंसा पर जिला प्रशासन से तत्काल रिपोर्ट मांगी है.
नंदीग्राम में टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन, दुकानों-घरों में आगजनी
लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया. दुकानों और घरों में आगजनी की गयी. हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया. हालात को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को तमलुक सीट के लिए भी मतदान होगा. नंदीग्राम इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
सोनाचूड़ा में महिला भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात नंदीग्राम के सोनाचूड़ा के मनसा बाजार इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ताओं पर उपद्रवियों के एक दल ने हमला कर दिया. हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये थे. हमलावरों ने इलाके में तोड़फोड़ भी की. साथ ही धारदार हथियार से भी हमला किया.
नंदीग्राम में उपद्रवियों के हमले में भाजपा के 7 कार्यकर्ता घायल
हमले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता रथीबाला आड़ी बुरी तरह से जख्मी हो गयीं. उनका बेटा संजय भाजपा एससी मोर्चा का अंचल अध्यक्ष है. वह अपनी मां को बचाने के लिए आगे आया, तब उसे भी बुरी तरह से पीटा गया. घटना में 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए, जिन्हें नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. रथीबाला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

गंभीर रूप से घायल संजय को इलाज के लिए भेजा गया कोलकाता
इधर, संजय की गंभीर हालत की वजह से उसे कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले तृणमूल से जुड़े थे. हालांकि, तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है. हमले की घटना को लेकर गुरुवार की सुबह से नंदीग्राम अशांत रहा.
मनसा बाजार इलाके की कई दुकानों में लगाई गई आग
अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन व पथावरोध होता रहा. दिन में मनसा बाजार इलाके की कुछ दुकानों और घरों में आग लगा दी गयी. इसके बाद हालात और बिगड़ गये. मौके पर पुलिस बल पहुंचा. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

तृणमूल नेताओं का जमकर हुआ विरोध, लगे गो बैक के नारे
तृणमूल नेता पार्थ भौमिक, राजीव बनर्जी और सौमेन महापात्र के नेतृत्व में सत्तारूढ़ पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोनाचूड़ा पहुंचा, तब उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने तृणमूल नेताओं के समक्ष ‘गो बैक’ के नारे लगाये.
भाजपा व तृणमूल नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाये आरोप
नंदीग्राम में भाजपा नेता मेघनाथ पाल ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थित उपद्रवी चुनाव से पहले नंदीग्राम का माहौल अशांत करने की कोशिश में जुटे हैं. बुधवार को तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नंदीग्राम में जनसभा को संबोधित किया था. उन्होंने झाड़ू लेकर हमला करने की बात कही थी.
भाजपा महिला कार्यकर्ता की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग
उनकी सभा के कुछ घंटों बाद ही सोनाचूड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना हुई. एक महिला कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी. उन्होंने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, तृणमूल नेता शांतनु सेन ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाये आरोप आधारहीन हैं. चुनाव का समय नजदीक आने पर नंदीग्राम में भाजपा के पैरों तले जमीन खिसकने लगी है. उन्होंने दावा किया कि सोनाचूड़ा में हुई घटना भाजपा के बीच आपसी कलह का परिणाम है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




