बंगाल चुनाव : न घूंघट, न बुर्का, संदेह होने पर सबको दिखाना होगा अपना चेहरा

Published by :Ashish Jha
Published at :20 Apr 2026 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव : न घूंघट, न बुर्का, संदेह होने पर सबको दिखाना होगा अपना चेहरा

फाइल फोटो

West Bengal Election: चुनाव आयोग समाचार ने साफ कर दिया है कि पहचान के मामले में किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी. पहचान को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह होने पर घुंघट और बुर्का हटाए जाएंगे.

विज्ञापन

West Bengal Election: कोलकाता : बंगाल चुनाव में इस बार न घूंघट चलेगा न बुर्का आपकी पहचान छुपाने में मददगार साबित होगा. मतदान केंद्र पर आपकी पहचान को लेकर मतदानकर्मियों या सुरक्षाकर्मियों को थोड़ा भी संदेह होगा तो आपको चेहरा दिखाना होगा. हालांकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि चेहरा देखने का काम महिला कर्मी ही करेंगे. इसके लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर कम से कम एक महिला को तैनात करने की बात कहीं है. बिहार चुनावों के दौरान भी नकाब या घूंघट रखने वाली महिला मतदाताओं की पहचान के सत्यापन को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसके लिए राजद ने एक साथ चुनाव आयोग और भाजपा दोनों को दोषी ठहराया था.

हर हाल में दिखाना होगा चेहरा

मतदान के दौरान कई बार देखा गया है कि लोग अवैध वोट देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. कभी वे बुर्का पहनकर बूथ में घुसते हैं, तो कभी चेहरा ढकने के लिए घूंघट डालकर अंदर आने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा नहीं होगा. चुनाव आयोग का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति बुर्का या घूंघट डालकर मतदान केंद्र आता है और उसकी पहचान को लेकर कोई संदेह होता है, तो उसकी पहचान की जांच की जाएगी. उस मतदाता को अपना चेहरा दिखाना होगा. चूंकि हर मतदान अधिकारी के साथ एक महिला अधिकारी होती है, इसलिए महिला अधिकारी जाकर जांच करेंगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य के लगभग सभी मतदान केंद्र संवेदनशील

चुनाव आयोग बंगाल में पारदर्शी चुनाव कराने के लिए यह प्रक्रिया अपनाया है. कम से कम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तो यही कहा है. चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि सुरक्षा के मामले में इस चुनाव में कोई खामी नहीं रहेगी. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के लगभग सभी मतदान केंद्र इस समय संवेदनशील हैं. इनमें से लगभग 8,500 अत्यंत संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है. इनमें से 1,500 मतदान केंद्रों पर, जहां पहले चरण का मतदान हो रहा है, आयोग विशेष सुरक्षा उपाय कर रहा है. मतदान केंद्रों में भीड़भाड़ रोकने के लिए भी कई निर्णय लिए गए हैं. मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola