Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में अगले 12 घंटों तक जारी रहेगी बारिश

Bengal Weather Forecast : कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय जिलों में भारी बारिश को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.राज्य के पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में तेज बारिश की वजह से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.
Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश (Rain) के कारण कई इलाकों में जल जमाव हो गया है. हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही. मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.पुलिस के अनुसार, कोलकाता के मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी जलजमाव हो गया, हालांकि वहां यातायात बाधित नहीं हुआ है.मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर से अब तक सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई है.
अगले 12 घंटों तक जारी रहेगी बारिश
उन्होंने कहा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र पर बना निम्न दबाव सघन ‘अवदाब’ में बदल गया है. यह धीरे-धीरे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में सक्रिय मानसून के कारण बारिश हुई है.अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, हुगली, नादिया तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में अगले 12 घंटों तक बारिश जारी रहेगी.मौसम विभाग ने बिजली गिरने के साथ-साथ तूफान आने की भी चेतावनी दी है.
कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय जिलों में भारी बारिश को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.राज्य के पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में तेज बारिश की वजह से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.अलीपुरद्वार जिले के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है, जहां 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है.कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था.
ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










