और गिरा तापमान, क्रिसमस के बाद ठंड होगी प्रचंड, कोहरे से विमान सेवा प्रभावित

घने कोहरे से आज मिलेगी थोड़ी राहत. फोटो : एएनआई
Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि अभी कड़ाके की ठंड के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा. क्रिसमस के दौरान तापमान में फिर से कमी आ सकती है. उसके बाद पारा धीरे-धीरे गिरना शुरू हो जायेगा. क्रिसमस से लेकर साल के आखिर तक तापमान कम रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से कोहरा कम होने लगेगा.
Table of Contents
Weather Forecast: सुबह में कोहरा और उत्तरी हवाओं के असर से शनिवार की तुलना में रविवार को कोलकाता का तापमान और गिर गया. रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिले सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटे रहे. हालांकि शनिवार से तस्वीर कुछ बदल गयी. महानगर वासियों को दिन भर ठंडी उत्तर-पूर्वी हवा की ठिठुरन महसूस हुई.
कड़ाके की ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार- मौसम विभाग
अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अभी कड़ाके की ठंड के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा. क्रिसमस के दौरान तापमान में फिर से कमी आ सकती है. उसके बाद पारा धीरे-धीरे गिरना शुरू हो जायेगा. क्रिसमस से लेकर साल के आखिर तक तापमान कम रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से कोहरा कम होने लगेगा.
कोलकाता का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा
शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था. इसकी तुलना में रविवार सुबह तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आयी. राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घने कोहरे के कारण विमान सेवा प्रभावित, कई फ्लाइट रद्द
दिल्ली हवाई अड्डे समेत देश के कई एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं. रविवार को भी घने कोहरे के कारण कई एयरपोर्ट पर इसका प्रभाव देखा गया. कोलकाता एयरपोर्ट से भी विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ.
Weather Forecast: कोलकाता से कई उड़ानें रहीं रद्द
कोहरे की वजह से कोलकाता से कई उड़ानें रद्द रहीं. रांची से कोलकाता आने वाले 3 विमान रद्द कर दिये गये. इनमें से 2 उड़ानें पहले ही 31 दिसंबर तक के लिए निरस्त की जा चुकी हैं. रविवार को रांची से कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट 657562 सुबह 7:30 बजे थी, जो 8:25 बजे कोलकाता पहुंचने वाली थी. यह उड़ान घने कोहरे के कारण रद्द कर दी गयी. इसी तरह से कोलकाता से सुबह 5:55 बजे रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की 6ई 7561 उड़ान भी रद्द कर दी गयी.
चंडीगढ़ से कोलकाता की फ्लाइट भी रद्द
चंडीगढ़ से सुबह 7:05 बजे की इंडिगो की उड़ान 6627 को 9:10 बजे कोलकाता पहुंचना था, लेकिन वह भी रद्द रही. इसी तरह कोलकाता और अहमदाबाद के बीच भी कुछ उड़ानें खराब विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं. इसके अलावा दिन भर कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें तय समय से कुछ समय विलंब से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.
रांची से बागडोगरा जाने वाले यात्रियों को हुई भारी परेशानी
आनंद जैन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि रविवार सुबह 6ई7562 से रांची से कोलकाता होते हुए बागडोगरा जाने वाला था, लेकिन मेरी यह फ्लाइट कैंसिल हो गयी. इससे मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें
Bengal Weather Forecast : आज से कोलकाता समेत जिलों में 3 दिन तक लगातार बारिश की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




