ePaper

Bengal Weather Forecast : आज से कोलकाता समेत जिलों में 3 दिन तक लगातार बारिश की संभावना

Updated at : 20 Jul 2024 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
young woman enjoying rain

Bengal Weather Forecast : शनिवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब डीप डिप्रेशन का रूप ले चुका है. इसके चलते सोमवार तक राज्य के कई जिलों में बारिश (Rain) जारी रहेगी. हालांकि दक्षिण बंगाल के मौसम में भारी बारिश की संभावना है. हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 जुलाई को पूरे दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है.

45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवा

अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि निम्न दबाव के कारण 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. यह तेज हवा कभी-कभी 65 किमी/घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले रविवार तक पश्चिम बंगाल तट के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में जाने पर रोक लगा दी है. गौरतलब है कि बंगाल के मौसम में लगातार परिवर्तन होता रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी. हालांकि गर्मी का तापमान कम नहीं होगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी सरकार की अनूठी पहल, बेरोजगाराें को अब मिलेगा रोजगार

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

शनिवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इनमें दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच आज पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारी बारिश होने की संभावना है.हालांकि मौसम विभाग की मानें तो गर्मी वैसे ही जारी रहेगी. कोलकाता में बादल छाये रहेंगे.

Mamata Banerjee : पीएम मोदी व ममता बनर्जी 7 महीने बाद होंगे एक दूसरे के आमने- सामने

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola