ePaper

WB News: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी भूमि पर कब्जे की रोकथाम के लिए बनाई समिति

Updated at : 22 Jun 2024 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
WB News: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी भूमि पर कब्जे की रोकथाम के लिए बनाई समिति

WB News: पश्चिम बंगाल में सरकारी भूमि पर कब्जा को रोकने के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने बड़ा फैसला किया है. इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है.

विज्ञापन

WB News: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी में वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है. सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दिनों नाराजगी जताई थी. इसके बाद कमेटी के गठन का फैसला किया गया.

कमेटी में इन अधिकारियों को किया गया शामिल

पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार (21 जून) को यह फैसला किया गया. अधिकारी ने बताया कि समिति में राज्य के वित्त सचिव मनोज पंत, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रभात मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मनोज वर्मा और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को शामिल किया गया है.

प्रशासनिक बैठक में ममता बनर्जी ने जताई थी नाराजगी

अधिकारी ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को हुई प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस संबंध में निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है.

अतिक्रमण करने वालों पर कोई रियायत नहीं करेगी सरकार

ममता बनर्जी ने प्रशासनिक बैठक में सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले पर चिंता जाहिर की थी. साथ ही कहा था कि किसी भी सूरत में सरकारी जमीन का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. अतिक्रमण करने वालों के मामले में सरकार कोई रियायत नहीं बरतेगी. उन्होंने सभी जिलों के डीएम से डिटेल रिपोर्ट भी देने के लिए कहा था.

अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई करें कोलकाता पुलिस कमिश्नर

ममता बनर्जी ने साफ कर दिया था कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, उन्हें जमीन खाली करनी ही होगी. किसी भी सूरत में उनकी सरकार सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से कहा था कि अतिक्रमण के मामले में वे सख्त कार्रवाई करें.

ममता बनर्जी को इन जिलों में अतिक्रमण की मिली थी शिकायतें

कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के कई क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में भी बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा किया है. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि उनके पास इसकी शिकायतें आईं हैं. यह ठीक नहीं है. इसे रोकने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की है. वे इस दिशा में काम करें. सभी जिलों से कहा गया है कि वे 24 जून तक सरकारी जमीन पर कब्जे की रिपोर्ट भेजें.

इसे भी पढ़ें

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण से मुख्यमंत्री नाराज, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola