झारखंड की मोस्ट वांटेड महिला माओवादी बेला कोलकाता में गिरफ्तार, 15 लाख का था इनाम, 23 मामलों में थी तलाश

Published by :Mithilesh Jha
Updated at :12 May 2026 7:42 PM
विज्ञापन
Wanted Female Maoist Bela Arrested West Bengal News Crime Naxalism

Wanted Female Maoist Bela Arrested: कोलकाता पुलिस ने झारखंड की इनामी महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को गिरफ्तार कर लिया है. 15 लाख की इनामी बेला के खिलाफ झारखंड में 23 मामले दर्ज हैं. जानें कैसे भांगड़ के गुप्त ठिकाने से पकड़ी गयी पड़ोसी राज्य की मोस्ट वांटेड नक्सली.

विज्ञापन

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Wanted Female Maoist Bela Arrested: झारखंड की 15 लाख इनामी महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता पुलिस ने उसे उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने से दबोचा. गिरफ्तार माओवादी नेता नदिया जिले के चकदह की रहने वाली बतायी गयी है.

बेला के खिलाफ झारखंड में दर्ज हैं 23 मामले

बेला के खिलाफ पड़ोसी राज्य झारखंड में कम से कम 23 मामले लंबित हैं. झारखंड पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपए का इनाम रखा था. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

  • झारखंड के विभिन्न थानों में उसके नाम पर कम से कम 23 शिकायतें हैं दर्ज
  • कोलकाता पुलिस के दायरे में स्थित उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने से हुई गिरफ्तार
  • झारखंड और बंगाल में माओवादी गतिविधियों के लिए समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) का करती थी काम

Wanted Female Maoist Bela Arrested: झारखंड पुलिस को दी गयी सूचना

मंगलवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने संवाददाताओं को बताया कि बेला झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में माओवादी गतिविधियों में लिप्त थी. वह समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) के रूप में काम करती थी. श्रद्धा पुलिस के ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में शामिल थी. झारखंड में पुलिस ने सख्ती की, तो वह भागकर पश्चिम बंगाल आ गयी. इसके बाद वह भांगड़ इलाके में छिप गयी थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भांगड़ के उत्तर काशीपुर में छिपी थी बेला

इस बीच कोलकाता पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि झारखंड की यह इनामी माओवादी नेता भांगड़ के उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में छिपी हुई है. इस विशिष्ट जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जरूरी हुआ, तो झारखंड पुलिस उससे पूछताछ करने कोलकाता आ सकती है.

इसे भी पढ़ें

WB : बंगाल पुलिस ने माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी को किया गिरफ्तार, ढूंढ रही थी कई राज्यों की पुलिस

झाड़ग्राम से हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola