ePaper

मुख्यमंत्री की मदद से हो रहा वक्फ कानून का विरोध : सुकांत

Updated at : 11 Apr 2025 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मदद से हो रहा वक्फ कानून का विरोध : सुकांत

वक्फ कानून को लेकर कोलकाता में हुए विरोध को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जमकर कटाक्ष किया.

विज्ञापन

संवाददाता, बशीरहाट.

वक्फ कानून को लेकर कोलकाता में हुए विरोध को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यहां की मुख्यमंत्री उन लोगों का समर्थन कर रही हैं, उनकी मदद से ही विरोध हो रहा है. सरकार हमारे हाथ में छोड़ दे, 15 मिनट में मैदान सब खाली कर देंगे. ममता बनर्जी चाहती हैं कि विरोध हो, इस वजह से हो रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका समर्थन कर रही हैं. श्री मजूमदार ने शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में नौकरी खोनेवाले योग्य शिक्षकों को लेकर कहा कि उनके साथ राजनीति न करना ही बेहतर है. उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार लोगों का वोट लूट कर जीती है और जब तक सत्ता में बनी रहेगी, तब तक इसी तरह नौकरी में भ्रष्टाचार होता रहेगा.

गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बशीरहाट के शोन पुकुर में रामनवमी के मद्देनजर एक रैली में शामिल हुए. साथ ही श्री मजूमदार ने शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने को लेकर विरोध में आंदोलन पर उतरे एसएफआइ और माकपा को लेकर कहा कि एसएफआइ और सीपीएम विलुप्त प्राणी हैं, इनका कोई जनसमर्थन नहीं है, इसलिए इन लोगों को लेकर कुछ नहीं कहना चाहता हूं. नौकरी गंवानेवाले उन शिक्षकों के साथ राजनीति न करना ही बेहतर है.

इधर, मौके पर भाजपा नेता व मिथुन चक्रवर्ती ने वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम संप्रदाय द्वारा विरोध किये जाने के प्रसंग पर कहा कि इससे मुस्लिम समुदाय का भला ही होगा, लेकिन वे लोग नहीं समझ पा रहे हैं. नौकरी खोने वालों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के प्रसंग पर कहा कि यहां यह कोई नयी बात नहीं है. यहां तो पत्रकारों को भी मारा-पीटा जाता है, यहां पहले भी होता आया है और अभी भी हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola