Kolkata Doctor Murder : सीबीआई जांच को लेकर फर्जी पत्र हुआ वायरल
Published by : Shinki Singh Updated At : 21 Aug 2024 3:18 PM
CBI Raid In Bihar (सांकेतिक)
Kolkata Doctor Murder : सीबीआई ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र को फर्जी करार दिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच सीबीआई के नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय द्वारा की जा रही है.
Kolkata Doctor Murder : कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच कर रही है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है, जिसमें खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले एक शख्स ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र भेजने की बात कही है और आरजी कर अस्पताल में हुई घटना में सीबीआई जांच में राजनीतिक दबाव डालने की बात कही गयी है. उक्त पत्र को लेकर सीबीआई ने बयान जारी किया और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पत्र को फर्जी करार दिया है. मामले की जांच सीबीआई के नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय द्वारा की जा रही है.
सीबीआई ने सोशल मीडिया पर वायरल गतिविधियों को नजरअंदाज करने की अपील की
सीबीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह पत्र जिस अधिकारी के नाम से जारी किया गया है, इस नाम का कोई अधिकारी जांच एजेंसी में नहीं है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पत्र लगातार वायरल हो रहा है. उक्त पत्र को डॉ आकाश नाग के नाम से लिखा गया है, जिसमें उन्हें डीआइजी संयुक्त निदेशक, अपराध शाखा बताया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल पत्र आकाश नाग के नाम से लिखा गया है, जिसमें लिखा गया है- ‘मैं केस नंबर 012990/WBS, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई हत्या से संबंधित है, उससे अलग होने की अनुमति चाहता हूं. मैं बड़े दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि जांच को राजनीतिक दबाव डालकर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
Kolkata Doctor Murder : लगातार छठे दिन सीबीआई कार्यालय पहुंचे संदीप घोष, लालबाजार ने भी भेजा समन
सीबीआई ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र को करार दिया फर्जी
इसमें ये भी लिखा है कि अस्पताल के चार डॉक्टरों का इसमें सीधा हस्तक्षेप है, इसीलिए जांच के दौरान हमें हर कदम पर परेशान किया जा रहा है. प्रोफेशनल एथिक्स, हालात का हवाला देकर आकाश नाग की ओर से खुद को जांच से अलग किये जाने की मांग की गयी है. सीबीआई ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र को फर्जी करार दिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच सीबीआई के नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय द्वारा की जा रही है. इसके अलावा, डॉ आकाश नाग नाम का कोई अधिकारी सीबीआई में नहीं है. सीबीआई की ओर से आम लोगों को सलाह दी गयी है कि वे उक्त पत्र या इस तरह के किसी भी शरारती गतिविधियों को नजरअंदाज करें. सीबीआई गंभीरता के साथ आरजी कर अस्पताल हुई घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










