कक्षा में छात्र से ‘शादी’ करने का प्रोफेसर का वीडियो वायरल

Updated at : 30 Jan 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
कक्षा में छात्र से ‘शादी’ करने का प्रोफेसर का वीडियो वायरल

मकाउट में कक्षा में एक छात्र से ‘शादी’ करने का महिला प्रोफेसर का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

मकाउट का मामला, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बनायी जांच समिति, संबंधित महिला प्रोफेसर छुट्टी पर भेजी गयीं

एजेंसियां, संवाददाता, कल्याणी/कोलकाता

नदिया जिले के हरिणघाटा में स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मकाउट) में कक्षा में एक छात्र से ‘शादी’ करने का महिला प्रोफेसर का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. विश्वविद्यालय ने बुधवार को जांच के आदेश दे दिये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि, प्रोफेसर ने दावा किया कि यह एक नाटक था जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था. महिला शादीशुदा बतायी गयी हैं. मामला मनोविज्ञान विभाग का है. वायरल वीडियो में दुल्हन की तरह सजी प्रोफेसर और प्रथम वर्ष के छात्र को कक्षा में ‘सिंदूर दान’ और ‘माला बदल’ (जयमाला) समेत हिंदू बंगाली शादी के विभिन्न रीति-रिवाज निभाते देखा जा सकता है. अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया और प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है.

प्रोफेसर ने दावा किया कि वीडियो केवल विभाग के लिए ही रिकॉर्ड किया गया था और मनोविज्ञान विभाग की छवि को खराब करने के वास्ते इसे ‘लीक’ कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक समिति मामले की जांच कर रही है जिसमें अन्य विभागों की तीन महिला संकाय सदस्य शामिल हैं.

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा: प्रोफेसर ने स्पष्ट किया है कि यह उनके विषय की पढ़ाई का एक हिस्सा था. वीडियो बाहरी प्रसार के लिए नहीं था.

क्या कहा महिला प्रोफेसर ने

मकाउट के अधिकारियों ने बताया कि प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को बताया कि यह एक ‘साइको-ड्रामा’ था, जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था और इसमें कुछ भी वास्तविक नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग से जुड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola