बस की खिड़की से बाहर थे दो लोगों के हाथ, कट गये

Updated:
विज्ञापन
बस की खिड़की से बाहर थे दो लोगों के हाथ, कट गये

नदिया जिले के चापड़ा थाना अंतर्गत सीमानगर बीएसएफ कैंप के पास दो बसों की तेज रफ्तार की वजह से हुए हादसे के बाद दो लोगों को अपने हाथ खोने पड़े.

विज्ञापन

दुर्घटना. कल्याणी में दो बसों की टक्कर से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रतिनिधि, कल्याणीनदिया जिले के चापड़ा थाना अंतर्गत सीमानगर बीएसएफ कैंप के पास दो बसों की तेज रफ्तार की वजह से हुए हादसे के बाद दो लोगों को अपने हाथ खोने पड़े. इस घटना से हड़कंप मच गया है. जिन दो लोगों ने अपने हाथ खोये उनके नाम असित दास (50) और सनातन हालदार (65) है. दोनों पेशे से मछुआरे हैं. दोनों यात्री बस की खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर बैठे रहे. अचानक उस बस के पास से एक और बस गुजरी. इससे एक यात्री का हाथ कोहनी से कटकर सड़क पर गिर गया. एक अन्य यात्री का हाथ कोहनी से लटक गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बस से कृष्णानगर से हृदयपुर जा रहे थे. दोनों के एक-एक हाथ खिड़की से बाहर निकले थे. दूसरी तरफ से करीमपुर से कृष्णानगर गांव आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों के हाथ कट गये. एक का हाथ बस से कटकर सड़क पर गिर गया. एक अन्य व्यक्ति का हाथ कटकर लटक गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को कृष्णनगर शक्तिनगर जिला अस्पताल पहुंचाया. इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया. हालांकि, घटना के बाद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. चापड़ा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. बुधवार को यह दिल दहला देने वाले हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola