डेबरा के दो प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में मौत

फूलों के काम के लिए दूसरे राज्य में गये दो प्रवासी मजदूरों की एक दुर्घटना में मौत हो गयी.
खड़गपुर. फूलों के काम के लिए दूसरे राज्य में गये दो प्रवासी मजदूरों की एक दुर्घटना में मौत हो गयी. कुछ दिन पहले पिंगला में तीन युवकों (प्रवासी मजदूर ) की मौत हो गयी थी. अब डेबरा इलाके के दो प्रवासी मजदूरों की मौत का मामला प्रकाश में आया. कर्नाटक के उडुपी जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक के दो युवक, लक्ष्मीकांत दास (34) और समरेश गुरैत (31) की मौत हो गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डेबरा के कांगड़ा के हरप्रसाद और तंगाइशी क्षेत्र के युवाओं का एक समूह कुछ दिन पहले फूलों के काम के लिए कर्नाटक गए थे. रविवार की रात काम के बाद सभी लोग रोजाना की तरह घर की ओर जा रहे थे, लेकिन उडुपी के कापू थाना क्षेत्र के पास पिकअप वैन ने नियंत्रण खो दिया और पलट गयी. पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में डेबरा के दो युवक भी शामिल हैं.
परिजन सहित ग्रामीण दोनों प्रवासी मजदूरों का ताबूत बंद शव गांव में आने का इंतजार में है. इलाके के ग्रामीणों का कहना है “जीविका के लिए इतनी दूर जाना पड़ता है, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं है. श्रमिकों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान है. दुर्घटनाओं का शिकार होने वाले इन श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना आवश्यक है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




