ePaper

महिला से छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत, लाठीचार्ज

Updated at : 01 May 2025 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत, लाठीचार्ज

हालात को देखते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) सुनील कुमार चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के रेंगनियापाड़ा इलाके में बुधवार की रात को एक महिला से छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गये, जिससे देखते ही देखते बड़े पैमाने पर तनाव उत्पन्न हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी. उधर, उग्र लोगों की भीड़ ने एक बाइक में आग लगा दी. फायर ब्रिगेड के एक इंजन ने बाद में इस पर काबू पाया. हालात को देखते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) सुनील कुमार चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. इस बीच पता चला है कि छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उधर, भाजपा ने इस मुद्दे को हवा देते हुए आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया और साउथ थाने के समक्ष जमा होकर पार्टी कर्मी प्रदर्शन भी करने लगे. खबर लिखे जाने तक इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी, पर इलाके में तनाव बना हुआ. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रेंगनिया पाड़ा इलाके की एक महिला अपने घर जा रही थी. इसी दौरान एक स्थानीय क्लब के पास एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकतें करने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाते ही वहां लोग जमा हो गये. पर, इसी बीच आरोपी युवक के पक्ष से भी कुछ लोग जमा हो गये और दोनों पक्षों में भिड़ंत की नौबत आ गयी, जिसे देखते हुए पुलिस को घटनास्थल पर पहुंच कर हस्तक्षेप करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola