सिविक वॉलंटियर से उठक-बैठक कराने के मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सिविक वॉलंटियर से उठक-बैठक कराने के मामले में दो गिरफ्तार

हावड़ा के उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत पेंड़ो इलाके में एक सिविक वॉलंटियर से उठक-बैठक कराया गया.

विज्ञापन

हावड़ा. हावड़ा ग्रामीण जिले के उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत पेंड़ो इलाके में एक सिविक वॉलंटियर को रस्सी से कमर और पैर बांधकर जबरन उठक-बैठक कराये जाने, गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि यह कृत्य कुछ स्थानीय लोगों की है. पीड़ित सिविक वॉलंटियर का नाम श्रीधर चक्रवर्ती है, जो पेंड़ो थाने में तैनात है. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गयी और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे पूरे उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. हालांकि श्रीधर चक्रवर्ती पर भी कई आपराधिक आरोप लगे हैं, जिनमें साइकिल चोरी और लोगों को बेवजह गाली देने की शिकायतें शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही सिविक वॉलंटियर के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola