विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल की बैठक फरवरी में

Updated at : 29 Jan 2025 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल की बैठक फरवरी में

अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में 2026 में होनेवाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तय की जायेगी. सूत्रों ने बताया कि यह बैठक फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में 26 या 27 फरवरी को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी.

बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. राज्य मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि हर साल पहली तिमाही में पार्टी की ऐसी संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार अगले साल होनेवाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों को देखते हुए बैठक का विशेष महत्व होगा. उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री विपक्षी दलों द्वारा उनकी पार्टी और सरकार के खिलाफ किये जा रहे नकारात्मक प्रचार का मुकाबला करने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं को प्रमुखता से उजागर करते हुए आम लोगों तक पहुंचने के तरीके पर भी खाका तैयार कर सकती है. पर्यवेक्षकों का मानना है कि विस्तारित संगठनात्मक बैठक और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी महीने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में बहुचर्चित संगठनात्मक फेरबदल होने की संभावना है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बाद की आंतरिक बैठकों में मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कम से कम अगले 10 वर्षों तक पार्टी के सभी आंतरिक मामलों और संगठनात्मक निर्णयों में अंतिम निर्णय उनका ही होगा. प्रस्तावित संगठनात्मक फेरबदल के बारे में भी उनका निर्णय ही अंतिम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola