ePaper

Train News : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान इन ट्रेनों में आसानी से मिल सकती है टिकट

Updated at : 30 Aug 2024 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
train status durga puja indian railways

दुर्गा पूजा से चलने वाली इन ट्रेनों में अभी से फुल हो गईं हैं सीटें.

Train News : पूर्व रेलवे ने दो और पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की है. स्पेशल ट्रेन सियालदह और जयनगर और कोलकाता और पटना के बीच चलेंगी. इनसे 31,200 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

Train News : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे पूर्व रेलवे, कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी बीच, पूर्व रेलवे ने दो और पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की है. स्पेशल ट्रेन सियालदह और जयनगर और कोलकाता और पटना के बीच चलेंगी. इनसे 31,200 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगे.

सियालदह व कोलकाता से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेनों के नाम 03187/03188 सियालदह-जयनगर-सियालदह और 03135/03136 कोलकाता-पटना-कोलकाता हैं.03187 सियालदह-जयनगर पूजा स्पेशल पांच अक्तूबर से 30 नवंबर के मध्य प्रत्येक शनिवार को सियालदह स्टेशन से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2.25 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी. डाउन ट्रेन छह अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच जयनगर स्टेशन से प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5.15 बजे सियालदह पहुंचेगी.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा, ‘हमें न्याय चाहिए, उन्हें शव चाहिए’

यात्रियों को मिलेंगे 31,200 अतिरिक्त बर्थ

03135 कोलकाता-पटना पूजा स्पेशल एक अक्तूबर से 26 नवंबर के मध्य प्रत्येक मंगलवार को रात 11.50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.25 बजे पटना पहुंचेगी. 03136 पटना-कोलकाता पूजा स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर के मध्य प्रत्येक बुधवार को पटना स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11.55 बजे कोलकाता स्टेशन पहुंचेगी.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाई कहा, मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola