हनुमान जयंती पर भी सक्रिय नजर आये तृणमूल के नेता और कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर भी सक्रिय नजर आये तृणमूल के नेता और कार्यकर्ता

रामनवमी के बाद हनुमान जयंती पर भी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखते बनी.

विज्ञापन

उत्तर हावड़ा के तृणमूल विधायक के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा

संवाददाता, हावड़ा

रामनवमी के बाद हनुमान जयंती पर भी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखते बनी. निश्चित तौर पर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस की यह अग्रिम तैयारी मानी जा रही है. शनिवार सुबह उत्तर हावड़ा में तृणमूल विधायक गौतम चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. विधायक हाथ में गदा लहराते हुए हनुमान चालीसा के पाठ पर थिरकते नजर आये. इस शोभायात्रा में उत्तर हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर तृणमूल विधायक ने कहा : भगवान किसी का पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं हैं. हमलोग अपने धर्म की पूजा करते हैं और दूसरे धर्मों का सम्मान करते हैं. यह शोभायात्रा हरदत्त राय चमारिया रोड से शुरू हुई और सलकिया के हरोगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास खत्म हुई. उल्लेखनीय रहे कि रामनवमी के मौके पर भी तृणमूल विधायक विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा में शामिल हुए थे और जय श्रीराम का नारा भी लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola