अशोकनगर : 60 लाख के सोने के बिस्कुटों के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 1:20 AM
अशोकनगर थाना अंतर्गत दोगछिया इलाके से पुलिस ने बुधवार रात को सोने के छह बिस्कुट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
सिगरेट के पैकेट में छिपा रखे थे सोने के बिस्कुट
आरोपियों के पास से हथियार व कारतूस भी बरामद
प्रतिनिधि, बारासात
अशोकनगर थाना अंतर्गत दोगछिया इलाके से पुलिस ने बुधवार रात को सोने के छह बिस्कुट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जब्त सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपये बतायी जा रही है. आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर, कारतूस और एक धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं. इनकी पहचान बनगांव निवासी विभूति विश्वास, बादुरिया निवासी राजेश ठाकुर और स्वरूपनगर निवासी शुभंकर हलदर के रूप में हुई है. तीनों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
पुलिस के मुताबिक, बनगांव थाना क्षेत्र का रहनेवाला विभूति सोने के छह बिस्कुटों को लेकर दत्तपुकुर स्टेशन आया था. वहां कुछ लोग खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे कार में ले बैठा लिया और अशोकनगर थाना अंतर्गत दोगछिया इलाके में पहुंचे. यहां पुलिस को देखकर इन्हें कार समेत फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी कार को रोकते हुए तीनों को दबोच लिया.
जानकारी के अनुसार, दोगछिया इलाके में तीन युवकों के बीच विवाद हो रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो तीनों भागने लगे. लेकिन पुलिसकर्मियों ने तीनों को दबोचा लिया. तलाशी के दौरान विभूति के पास से सिगरेट के पैकेट मिले, जिसमें सोने के छह बिस्कुट रखे हुए थे. शुभंकर के पास से एक पाइपगन, एक राउंड कारतूस एवं राजेश के पास से एक चाकू बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि शुभंकर और राजेश, विभूति से सोने की छिनतई की कोशिश कर रहे थे. विभूति के पास सोने के बिस्किटों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










