राज्य में गिरता जा रहा शिक्षा व्यवस्था का स्तर

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 03 Sep 2025 1:20 AM

विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ के माध्यम से श्री मालवीय ने कहा कि एसएससी-टीइटी घोटालों से लेकर ओबीसी सूची में हेराफेरी तक, राज्य के घृणित एजेंडे ने बंगाल की अगली पीढ़ी के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को एक भयावह रसातल में धकेल दिया है. बंगाल में शिक्षा व्यवस्था स्तर गिरता ही जा रहा है. ऐसा ही आरोप भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख व बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने लगाया है. मंगलवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ के माध्यम से श्री मालवीय ने कहा कि एसएससी-टीइटी घोटालों से लेकर ओबीसी सूची में हेराफेरी तक, राज्य के घृणित एजेंडे ने बंगाल की अगली पीढ़ी के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है. कभी टैगोर के ज्ञान के श्रोत, विद्यासागर के समाज सुधारों और बोस की वैज्ञानिक दृष्टि से धन्य रहे इस बंगाल में, तृणमूल सरकार के भ्रष्ट शासन ने स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर दिया है.

श्री मालवीय ने एक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि बंगाल के 2,215 प्राथमिक विद्यालय या तो बिना किसी शिक्षक के या केवल एक शिक्षक के साथ चल रहे हैं. इनमें पुरुलिया के 372, बांकुड़ा के 371, पश्चिम मेदिनीपुर के 227, पूर्व बर्दवान के 178 और बीरभूम के 156 विद्यालय शामिल हैं, जिससे बच्चों का भविष्य बिना शिक्षा के ही बर्बाद हो रहा है. इसी प्रकार, विश्वविद्यालयों में छात्रों के दाखिले का आंकड़ा भी गिरता जा रहा है. उन्हाेंने आंकड़ा पेश कर दावा किया है कि बीरभूम विश्वविद्यालय में कुल 1,430 सीटों में से 11 प्रतिशत अर्थात 166 छात्रों ने दाखिला लिया है.

वहीं, लोकपाड़ा विश्वविद्यालय में 808 सीटों में 67, हेतमपुर कृष्णचंद्र कॉलेज में 2,100 सीटाें में 466 और विद्यासागर कॉलेज में 4500 सीटों में 1,000 से भी कम छात्रों ने दाखिला लिया है. श्री मालवीय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बंगाल की शैक्षिक विरासत को कलंकित किया है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा 2026 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद इस दुःस्वप्न का अंत करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola