ePaper

लिफ्ट के गड्ढे में मिला लापता मासूम का शव

Updated at : 22 Jan 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
लिफ्ट के गड्ढे में मिला लापता मासूम का शव

महानगर के इंटाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट लेन में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है. इमारत की चौथी मंजिल की छत से नीचे उतरते समय लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम बच्चा उसी इमारत में बने लिफ्ट के गड्ढे से अचेतावस्था में बरामद किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

महानगर के इंटाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट लेन में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है. इमारत की चौथी मंजिल की छत से नीचे उतरते समय लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम बच्चा उसी इमारत में बने लिफ्ट के गड्ढे से अचेतावस्था में बरामद किया गया. उसे को तत्काल एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान प्रीतम राजवंशी (3) के रूप में हुई है. उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाये गये हैं. सूचना मिलने पर इंटाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉन्वेंट लेन में एक चार मंजिली इमारत निर्माणाधीन है. इसी इलाके में रहने वाले राजकुमार राजवंशी बुधवार रात इंटाली थाने पहुंचे और अपने तीन वर्षीय बेटे प्रीतम की गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोपहर से बच्चा लापता था. प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रीतम अपनी मां काजल कुमारी के साथ चौथी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लाने गया था. इस दौरान मां ने उसे कपड़े लेकर तुरंत नीचे जाने को कहा. मां की डांट सुनकर बच्चा नीचे उतर गया.

कुछ समय बाद जब काजल कुमारी कपड़े लेकर नीचे उतरीं और कमरे में पहुंचीं, तो प्रीतम वहां मौजूद नहीं था. परिजनों ने घर के अंदर-बाहर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद राजकुमार राजवंशी थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान निर्माणाधीन इमारत के भीतर बने लिफ्ट के गड्ढे में प्रीतम बेहोश अवस्था में मिला. उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सीढ़ियों से उतरते समय बच्चा किसी तरह लिफ्ट के पास पहुंच गया होगा और गड्ढे में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय थाने में अलग से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola