दार्जिलिंग : भारी बारिश के बाद स्थगित किया गया शताब्दी मार्च

Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : भारी बारिश के बाद स्थगित किया गया शताब्दी मार्च

महात्मा गांधी की 1925 में दार्जिलिंग की यात्रा का जश्न मनाने के लिये यहां दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) द्वारा रविवार से आयोजित किये जाने वाले स्मरण कार्यक्रम ‘शताब्दी मार्च’ को भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता.

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन से रविवार को मार्च की शुरुआत होनी थी और इसका समापन नौ नवंबर को मैदानी इलाके में सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन पर होना था. अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘डीएचआर को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि दार्जिलिंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए स्मरणोत्सव को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है.’’ बयान में कहा गया है कि डीएचआर द्वारा स्थानीय प्राधिकारियों और साझेदार संगठनों के परामर्श से स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जायेगी तथा परिस्थितियां अनुकूल होने पर कार्यक्रम की संशोधित तारीखों की घोषणा की जायेगी. अधिकारी ने बताया कि जून 1925 में देशबंधु चित्तरंजन दास बीमार थे और गांधी जी उनसे मिलने दार्जिलिंग आये थे. चित्तरंजन दास स्वराज पार्टी के संस्थापक, एक नेता और अधिवक्ता थे.

अधिकारी ने बताया कि गांधी जी चार से नौ जून तक दास के साथ दार्जिलिंग स्थित ‘स्टेप असाइड’ विला में रहे और ब्रिटिश राज के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम के भविष्य पर महत्वपूर्ण चर्चा की थी. ‘स्टेप असाइड’ विला में ही कुछ दिनों बाद दास का निधन हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola