सुतंद्रा चटर्जी के परिजनों से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिदल

Updated at : 03 Mar 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
सुतंद्रा चटर्जी के परिजनों से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिदल

रविवार सुबह मृत सुतंद्रा के चंदननगर स्थित घर पर एक प्रतिनिधि दल पहुंचा. इसमें पूर्व प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र सहित चार लोग शामिल थे.

विज्ञापन

हुगली. रविवार सुबह मृत सुतंद्रा के चंदननगर स्थित घर पर एक प्रतिनिधि दल पहुंचा. इसमें पूर्व प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र सहित चार लोग शामिल थे. प्रतिनिधिदल ने सुतंद्रा की मां तनुश्री चटर्जी से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव कानूनी सहायता सहित अन्य सहयोग देने का आश्वासन दिया. आधे घंटे वहां से निकलते समय अंबिकेश महापात्र ने कहा कि जिस गाड़ी ने सुतंद्रा को टक्कर मारी, उसका चालक पहले भाजपा में था. अब वह तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा है. उसकी गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद हुई है. सुतंद्रा के ड्राइवर राजदेव शर्मा के बयान बदलने के सवाल पर अंबिकेश ने कहा कि आज के समय में सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ और गवाहों को बयान बदलने के लिए मजबूर करना बहुत आसान हो गया है. राज्य सरकार और सत्ताधारी दल ने अपराध का एक पूरा तंत्र खड़ा कर दिया है. आरजी कर कांड के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे, लेकिन उसके बाद न्याय के नाम पर जो कुछ हुआ, वह एक मजाक था. वर्तमान में राज्य के सभी आइपीएस अधिकारी सत्ताधारी दल के सेवक बन चुके हैं. इसीलिए थानों को तृणमूल पार्टी कार्यालयों में बदल दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola