लापता ग्रामीण चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिला

Updated:
विज्ञापन
लापता ग्रामीण चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिला

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर थाना के आजुरिया गांव से पुलिस ने दो दिनों से लापता एक ग्रामीण चिकित्सक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मौजूद झाड़ियों से फंदे से लटकता मिला.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर थाना के आजुरिया गांव से पुलिस ने दो दिनों से लापता एक ग्रामीण चिकित्सक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मौजूद झाड़ियों से फंदे से लटकता मिला. मृत चिकित्सक का नाम तपन पंडित (72) था. तपन दो दिन से लापता थे. परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनके बारें में कोई जानकारी नहीं मिली. स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम लापता चिकित्सक का शव झाड़ियों में फंदे से लटकते हुए देखा था. घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola