यूपी से आये आरोपी रह रहे थे लॉज में

Updated at : 29 Jan 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी से आये आरोपी रह रहे थे लॉज में

गिरफ्तार पांचों आरोपियों शिव शंकर यादव (26), राहुल यादव (27), आदित्य मौर्या (20), देवांक गुप्ता (24) और रुकेश साहनी (30) को मंगलवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता एसटीएफ ने सियालदह स्टेशन के पास बैठक खाना रोड से अत्याधुनिक हथियारों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला है कि सभी आरोपी 26 जनवरी के पहले उत्तर प्रदेश (यूपी) से कोलकाता आये थे और यहां लॉज में रह रहे थे. इसके पास से ट्रेन का एक टिकट मिला है. गिरफ्तार पांचों आरोपियों शिव शंकर यादव (26), राहुल यादव (27), आदित्य मौर्या (20), देवांक गुप्ता (24) और रुकेश साहनी (30) को मंगलवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया. मामले की सुनवाई के दौरान जज ने सभी को नौ फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया. मंगलवार को मुख्यालय लालबाजार में आयोजित प्रेसवार्ता में कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने कहा कि पांचों आरोपी यहां एक लॉज में ठहरे थे. इनके पास से दो अत्याधुनिक हथियार, 15 राउंड कारतूस, एक चाकू और पांच मोबाइल जब्त किये गये हैं. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने यूपी से कोलकाता आये थे. लेकिन किस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले थे, इस बारे में आकोपी सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं. इनकी गिरफ्तारी की सूचना यूपी पुलिस को दी गयी है. साथ ही वहां की पुलिस से यह जानकारी भी मांगी गयी है कि गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक रिकार्ड है या नहीं?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola