ePaper

मंत्री ब्रात्य बसु ने ओबीसी सूची पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत

Updated at : 29 Jul 2025 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री ब्रात्य बसु ने ओबीसी सूची पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत

बसु ने ‘एक्स’ पर लिखा : माननीय उच्चतम न्यायालय का आज का स्थगन हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओबीसी नीति की नैतिक जीत है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य सरकार की संशोधित अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची को लागू करने पर कलकत्ता हाइकोर्ट की रोक पर लगाये गये स्थगन की सराहना की. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तत्काल उचित कार्रवाई करने के लिए तैयार है. प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने सोमवार को राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया उच्च न्यायालय का आदेश त्रुटिपूर्ण प्रतीत होता है. बसु ने ‘एक्स’ पर लिखा : माननीय उच्चतम न्यायालय का आज का स्थगन हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओबीसी नीति की नैतिक जीत है. उच्च शिक्षा विभाग में हमने पहले ही इसका अनुमान लगा लिया था और तत्काल उचित कार्रवाई करने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेइइ) बोर्ड की अध्यक्ष सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने पहले बताया था कि बोर्ड परिणाम प्रकाशित करने के लिए तैयार था और उसने जुलाई के पहले सप्ताह में ही इसकी घोषणा करने के लिए सभी प्रबंध भी कर लिए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola