ePaper

स्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, मां-बेटी घायल

Updated at : 05 Sep 2024 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, मां-बेटी घायल

बैरकपुर स्कूल से लौट रही एक स्कूली छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. वहीं, बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी गंभीर रूप से घायल हो गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

स्कूल से लौट रही एक स्कूली छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. वहीं, बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मां-बेटी को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर बुरी तरह पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बुधवार दोपहर बेलघरिया के प्रफुल्लनगर इलाके में हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का नाम अभिजीत दत्ता है.

वह प्रफुल्लनगर इलाके का रहने वाला है. छात्रा खालसा मॉडल स्कूल में नौवी की छात्रा है. बुधवार दोपहर बच्ची अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी उस पर धारदार हथिया से हमला कर दिया. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे सागर दत्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. इधर, लोगों ने आरोपी को सजा देने की मांग पर पथावरोध कर दिया. बताया गया है कि युवक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया था, जिसे छात्रा ने मना कर दिया था. इसी कारण यह घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola