ePaper

दक्षिण बंगाल में फिलहाल जारी रहेगी आंधी-बारिश : अलीपुर मौसम विभाग

Updated at : 18 May 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल में फिलहाल जारी रहेगी आंधी-बारिश : अलीपुर मौसम विभाग

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में आंधी-बारिश फिलहाल जारी रहेगी. रविवार को अलीपुर मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. आंधी-बारिश को लेकर बुधवार तक सतर्कता भी जारी की गयी है. उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. विभाग ने बताया कि पंजाब से पूर्व बांग्लादेश तक विस्तृत अक्षर-रेखा के प्रभाव से अगले सप्ताह लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है. रविवार को कोलकाता सहित कई जिलों में बारिश हुई. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. सोमवार को पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मंगलवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों में भी सतर्कता जारी की गयी है. तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरदुआर में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. मंगलवार को जलपाईगुड़ी में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को भी उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola