पांसकुड़ा-सांतरागाछी लोकल ट्रेन से निकली चिंगारी, दहशत में यात्री

Updated at : 30 Jan 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
पांसकुड़ा-सांतरागाछी लोकल ट्रेन से निकली चिंगारी, दहशत में यात्री

चिंगारी और उसके बाद ट्रेन की बोगी में धुआं भर जाने के कारण कुछ यात्री इतने भयभीत हुए की ट्रेन से नीचे पटरी पर भी कूद गये.

विज्ञापन

हावड़ा. बुधवार को 38418 पासकुड़ा-सांतरागाछी लोकल ट्रेन की एक बोगी से चिंगारी और धुआं निकलने के कारण ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गये. चिंगारी और उसके बाद ट्रेन की बोगी में धुआं भर जाने के कारण कुछ यात्री इतने भयभीत हुए की ट्रेन से नीचे पटरी पर भी कूद गये. उक्त घटना उस वक्त हुई, जब ट्रेन खड़गपुर मंडल के कुलगछिया स्टेशन पर खड़ी थी. घटना की जानकारी होते ही अधिकारी पहुंचे और ट्रेन की मरम्मत करने के बाद ट्रेन फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई. घटना के बाद जब हावड़ा-आद्रा वाया भद्रक एक्सप्रेस ट्रेन आकर 38418 पासकुड़ा-सांतरागाछी लोकल ट्रेन खड़ी हो गयी, तो यात्रियों में और दहशत फैल गया. कुछ यात्री यह कह कर विरोध करने लगे कि एक पटरी पर दो ट्रेनें कैसे आ सकती हैं. हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओमप्रकाश चारण ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह महज अफवाह है, क्योंकि पासकुड़ा-सांतरागाछी लोकल ट्रेन में ब्रेक बाइडिंग के कारण ट्रेन को रोका गया था. मरम्मत कार्य चल रहा था. इस वजह से पीछे से आ रही एक ट्रेन को एक निर्धारित दूरी बना कर रोका गया था. वह अपने से उस पटरी पर नहीं आयी थी. श्री चारण ने बताया कि ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम में हरेक ब्लॉक में एक ट्रेन खड़ी हो सकती है. दो स्टेशनों के बीच तीन-चार ब्लॉक होते हैं और जितने भी ब्लॉक होंगे उतनी ट्रेन एक के पीछे एक खड़ी हो सकती है. उक्त घटना खड़गपुर शाखा के कुलगछिया स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे हुई. ट्रेन में आयी यांत्रिक गड़बड़ी के कारण ट्रेन काफी समय तक कुलगछिया स्टेशन पर खड़ी रही. इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खराब लोकल ट्रेन की मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola