दामाद पर छोटी बेटी के अपहरण का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा पीड़ित पिता

Updated at : 04 Feb 2025 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
दामाद पर छोटी बेटी के अपहरण का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा पीड़ित पिता

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी के पति अर्थात दामाद पर उनकी छोटी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी के पति अर्थात दामाद पर उनकी छोटी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है. पीड़ित पिता का कहना है कि चूंकि आरोपी दामाद पुलिस में कार्यरत है, इसलिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पिता का कहना है कि पिछले साल 29 सितंबर से उनकी 21 वर्षीय छोटी बेटी लापता है. उनका आरोप है कि उसकी 21 वर्षीय बेटी का उसके बड़े दामाद ने ””””””””अपहरण”””””””” कर लिया है. अब पिता ने अपनी छोटी बेटी को वापस पाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. कलकत्ता हाइकोर्ट ने मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है. पीड़ित पिता ने अपनी याचिका में कहा कि पिछले चार महीनों से यह नहीं पता है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी अब कहां है.

याचिकाकर्ता की सबसे छोटी बेटी सुरेंद्रनाथ कॉलेज की छात्रा है. पिछले साल 29 सितंबर को वह हमेशा की तरह कॉलेज गयी थी, लेकिन वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर गयी थी. दोपहर को उसने फोन करके बताया कि उसे ट्यूशन जाना है, इसलिए घर लौटने में देरी होगी. इसके बाद उनकी बेटी ने करीब रात 10 बजे दोबारा फोन किया और कहा कि वह कुछ देर में घर आ जायेगी. लेकिन इसके बाद से ही उसका कोई अता-पता नहीं है. उनकी बेटी ने जिस दूसरे नंबर से फोन किया था, उस पर कॉल करने पर वह मोबाइल बंद मिला. पीड़ित पिता का कहना है कि घटना के दिन स्थानीय लोगों ने उसके दामाद को बेटी के संग देखा था. लेकिन जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने इससे इंकार कर दिया. इसलिए उन्होंने दामाद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अब पीड़ित पिता ने हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अपूर्व सिन्हा रॉय और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ के समक्ष याचिका दायर की है, जिस पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola