हम आपको सुनेंगे, जरुरत हुई तो समय बढ़ा देंगे, SIR मामले में ममता बनर्जी से बोले न्यायाधीश

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सुनवाई की जानकारी देते कल्याण बनर्जी.

SIR in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एसआईआर पर आयी तीन याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई. ममता बनर्जी ने कोर्ट में खुद बहस की. उन्होंने अपने तर्क दिए. अदालत ने कहा- जब तक आप बोलेंगी, हम सुनेंगे. जरूरत पड़ने पर हम एसआईआर का समय बढ़ा देंगे.

विज्ञापन

SIR in Supreme Court: नई दिल्ली: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को एसआईआर मामले में वादी के रूप में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली और जयमाल्य बागची की पीठ के समक्ष पेश हुईं. वहां उन्होंने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए एक के बाद एक कई तर्क दिए. एक मौके पर उन्होंने कहा- महोदय, बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा- मुझे न्याय नहीं मिल रहा है. मैंने चुनाव आयोग को छह बार पत्र लिखा है. मुझे अपने पत्र का एक भी जवाब नहीं मिला है. हमारी कोई सुन नहीं रहा है. ममता की इस बात पर पीठ ने कहा- हम आपको सुनेंगे, जरुरत हुई तो कोर्ट का समय बढ़ा देंगे. मामले की सुनवाई अगले सोमवार को फिर होगी.

ममता ने 15 मिनट तक अपना पक्ष रखा

अदालत से निकलते हुए वकील कल्याण बनर्जी ने अंदर हुई बहस और जवाबों जानकारी दी. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी, डोला सेन और डेरेक के मामलों के साथ-साथ आज जॉय गोस्वामी के मामले की सुनवाई भी एक साथ हुई. ममता ने अपना पक्ष रखा. अदालत ने कहा कि जब तक आप बोलेंगी, हम सुनेंगे. जरूरत पड़ने पर हम पंद्रह मिनट तक कोर्ट का समय बढ़ा देंगे. कल्याण ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी पूरी बात रखी है. कल्याण ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने आज क्या-क्या बातें कहीं. ममता बनर्जी ने अदालत में कहा कि केवल नाम हटाए जा रहे हैं, जोड़े नहीं जा रहे हैं.

बढ़ सकता है एसआईआर का समय

ममता बनर्जी ने अपना तर्क रखते हुए दूसरा मुद्दा सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की भूमिका पर रखा. ममता ने कहा कि कानून में कहीं भी उनकी नियुक्ति वैध नहीं है. ममता ने तीसरा मुद्दा तार्किक विसंगति का उठाया. ममता ने कहा कि छोटी-मोटी गलतियों पर लोगों के नाम लिस्ट से बाहर कर दिये जा रहे हैं. किसी ने पिता का नाम अलाउद्दीन खान लिख दिया था. अब यह अलाउद्दीन खान है. इसमें किसकी गलती है? अभी भी 70-75 लाख लोगों के मामले की सुनवाई बाकी है और चार दिन बचे हैं. जज कह रहे हैं कि अगर ऐसा है तो हम समय बढ़ा देंगे.

Also Read: एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में जोरदार बहस, सीएम ममता बनर्जी ने खुद रखा अपना पक्ष

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola