ePaper

भाजपा नेता के घर लगी आग के पीछे तृणमूल का हाथ

Updated at : 24 Jan 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर लगी आग के पीछे तृणमूल का हाथ

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि बांकुड़ा जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर में लगी आग के पीछे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का हाथ था.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि बांकुड़ा जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर में लगी आग के पीछे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का हाथ था. ओंदा में तापस बारिक के जले हुए घर का दौरा करने के बाद, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए साजिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को तड़के करीब दो बजे आग लगी, जिससे भाजपा के ओंदा विधानसभा क्षेत्र के आइटी समन्वयक बारिक का घर जलकर राख हो गया. शुभेंदु ने आरोप लगाया कि यह घटना बारिक की बढ़ती संगठनात्मक भूमिका के कारण उन्हें जान से मारने का जान-बूझकर किया गया एक प्रयास था. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस को इस बात का डर है कि बारिक क्षेत्र में भाजपा का आधार मजबूत कर रहे हैं. भाजपा नेता ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनातन संस्कृति का समर्थन करने वाले 25 से 30 वर्ष उम्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने दावा किया कि प्रशासन दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव के कारण हुई दुर्घटना के रूप में पेश करने का प्रयास कर सकता है. आरोपों का जवाब देते हुए तृणमूल प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि आग तड़के लगी थी और इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि किसी को नहीं पता कि आग कैसे लगी, तो तृणमूल को क्यों दोषी ठहराया जाये?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola