पलता में तृणमूल नेता की संदिग्ध हालात में मौत, लहूलुहान मिला शव

बैरकपुर नगरपालिका के दो नंबर वार्ड अंतर्गत पलता के कालिया निवास रोड इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मचा है. मृतक के सिर और पैर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. कुछ का कहना है कि वाहन के धक्के से उनकी मौत हुई है, जबकि परिजनों का दावा है कि उनकी हत्या की गयी है.
बैरकपुर.
बैरकपुर नगरपालिका के दो नंबर वार्ड अंतर्गत पलता के कालिया निवास रोड इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मचा है. मृतक के सिर और पैर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. कुछ का कहना है कि वाहन के धक्के से उनकी मौत हुई है, जबकि परिजनों का दावा है कि उनकी हत्या की गयी है. जानकारी के अनुसार, मृत तृणमूल नेता हन्नान गाजी शुक्रवार रात डेढ़ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उक्त इलाके में अचानक तेज आवाज हुई. इसके बाद इलाके के कुछ लोगों ने घर से बाहर आकर देखा, तो हन्नान को लहूलुहान हालत में देखा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कुछ का कहना है कि उनकी दुर्घटनावश मौत हुई है. किसी वाहन के धक्के से यह हुआ है.वहीं, मृतक के परिजनों का दावा है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है. मृत तृणमूल नेता के भतीजे का दावा है कि शव देख कर लग रहा है कि यह दुर्घटना नहीं है. उनकी हत्या की गयी है. रॉड या धारदार हथियार से उनकी हत्या की गयी है.
मृत तृणमूल नेता के खिलाफ कई आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होने के आरोप हैं. वह स्थानीय ऑटो यूनियन में भी बड़े पद पर थे.टीटागढ़ थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अगर दुर्घटना है, तो पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है. इधर, पुलिस ने हन्नान के करीबी दोस्त अभिजीत नंदी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक पूछताछ में उसका दावा है कि वाहन दुर्घटना में तृणमूल नेता की मौत हुई है.
इधर, स्थानीय तृणमूल नेता सम्राट तपादार ने कहा है कि कोई भी मौत दुखद है. हन्नान इलाके के जनप्रिय थे. इलाके में उनका प्रभाव था. उनके प्रभाव को कम करने के लिए ही किसी ने उनकी हत्या की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




