सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरा आरोपी भी अरेस्ट
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 07 Sep 2025 1:16 AM
युवती से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया
बारासात. दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के कदमगाछी इलाके में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभो साहा है. पुलिस ने उसे शनिवार को बरासात के कछाड़ी मैदान के पास से पकड़ा. इससे पहले पुलिस ने संजय दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था. मालूम हो कि घटना बुधवार रात को हुई थी. आरोप है कि दोनों युवकों ने पीड़िता के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं. गुरुवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक आरोपी को दबोचा और अब दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें अदालत में पेश किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










