बंगाल में कई जगह सरस्वती पूजा की नहीं दी गयी अनुमति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
त्रिवेणी कालीतला गिरिश स्मृति संघ के फुटबॉल मैदान में सरस्वती पूजा के मंडप का उद्घाटन केंद्रीय जहाज राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया.
विज्ञापन
बोले केंद्रीय मंत्री
प्रतिनिधि, हुगलीत्रिवेणी कालीतला गिरिश स्मृति संघ के फुटबॉल मैदान में सरस्वती पूजा के मंडप का उद्घाटन केंद्रीय जहाज राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया. साथ ही उन्होंने क्लब की ओर से बीते दिनों आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किया. केंद्रीय मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कॉलेजों में पुलिस पहरे के बीच सरस्वती पूजा हो रही है, जबकि कई स्थानों पर पूजा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. यह हमारे लिए शर्मनाक बात है. तृणमूल सरकार के कार्यकाल में सब कुछ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है. यह महज वोट की राजनीति है. मंत्री ने बजट को लेकर कहा कि इस बार का बजट मुख्य रूप से मध्यवर्गीय लोगों के हित में है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं के नाम बदलकर राज्य सरकार उसे अपने नाम से चला रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









