निष्पक्ष चुनाव हुए तो सनातनी हिंदू तृणमूल को वोट नहीं करेंगे
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :29 Oct 2024 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

अगर राज्य में सही ढंग से चुनाव हुआ तो हिंदू सनातनी तृणमूल को वोट नहीं करेंगे. यह कहना है राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का.
विज्ञापन
बोले शुभेंदु. प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील हो चुकी है तृणमूल
प्रतिनिधि, अंडाल अगर राज्य में सही ढंग से चुनाव हुआ तो हिंदू सनातनी तृणमूल को वोट नहीं करेंगे. यह कहना है राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का. श्री अधिकारी ने सोमवार को अंडाल एयरपोर्ट पर मीडिया से ये बातें कही. वह चुनाव प्रचार के लिए झारखंड जाने के लिए अंडाल हवाई अड्डे उतरे थे. उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई भी चुनाव स्वतंत्र नहीं है. पश्चिम बंगाल में सभी को अपना वोट देने का अधिकार मिलता है तो सनातनी हिंदू एवं जनजाति हिंदू का एक भी वोट तृणमूल कांग्रेस को नहीं मिलेगा. इसलिए हिंदुओं को वोट देने नहीं दिया जाता है. चाहे वे किसी भी पार्टी के समर्थक हों. तृणमूल कांग्रेस पार्टी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील हो चुकी है. चुनाव प्रचार के लिए झारखंड जाने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सुबह करीब 11 बजे अंडाल एयरपोर्ट पर उतरे थे. उनके स्वागत के लिए पश्चिम बर्दवान जिले के कई भाजपा नेता हवाई अड्डे पर मौजूद थे. एयरपोर्ट के बाहर उनका पत्रकारों से सामना हुआ. तभी उन्होंने ये बातें कही. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य में आये थे और 2026 में बदलाव का आह्वान किया. इस संबंध मे पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री अधिकारी ने कहा कि अमित शाह उनके नेता हैं. उनके द्वारा की गयी टिप्पणी पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि वह हम सभी के नेता हैं और वह एक कार्यकर्ता हैं. आरजी कर के मुद्दे पर जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह पहले दिन से आंदोलन के साथ हैं. लेकिन जिस दिन से जूनियर डॉक्टर मुख्यमंत्री से मिले, उसके बाद से वह उनके साथ नहीं हैं. लेकिन वह न्याय की मांग कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




