सांकराइल में 1500 करोड़ की लागत से बनेगा रबर पार्क

जिले के सांकराइल में 1500 करोड़ की लागत से रबर पार्क बनने जा रहा है. यह पार्क शुरू होने से 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा.
96 एकड़ जमीन पर पीपीपी मॉडल के माध्यम से बनेगा पार्क
पार्क खुलने से 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
संवाददाता, हावड़ा जिले के सांकराइल में 1500 करोड़ की लागत से रबर पार्क बनने जा रहा है. यह पार्क शुरू होने से 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. पिछले दिनों उद्योग मंत्री शशि पांजा और ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ एक बैठक हुई थी. इस बैठक में हावड़ा के सांकराइल में रबर पार्क खोलने की सहमति हुई है. यह पार्क सांकराइल में 96 एकड़ की जमीन पर पीपीपी मॉडल के माध्यम से बनेगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो, इस वर्ष के अंत तक यह पार्क बनकर तैयार हो जायेगा.पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के अनुसार, सांकराइल में बनने जा रहा इस पार्क में आधुनिक रबर पार्क जैसी सुविधाएं होंगी. उद्योग मंत्री शशि पांजा ने कहा कि रबर पार्क में 130 कंपनियों को भूमि आवंटित की गयी हैं, जिसे राज्य सरकार के औद्योगिक विकास निगम, पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है. एक कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है. उद्योग मंत्री ने कहा कि छह और कंपनियां जल्द ही काम शुरू करेंगी. उन्होंने कहा कि मालदा में एक रबर कंपनी ने काम शुरू कर दिया है. कल्याणी औद्योगिक हब में दो कंपनियों ने काम शुरू किया है. उत्पादन कार्य चल रहा है. अगर सांकराइल में बनने वाला रबर पार्क पूरी गति से चालू हो जाये, तो राज्य में उद्योग की संभावना प्रबल होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




